हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार में यलो अलर्ट जारी, मेघ गर्जन, बारिश और हवाओं से बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

बिहार में लगातार मौसम बदलता दिख रहा है। बीते कुछ दिनों से कई जिलों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि बारिश का यह दौर आने वाले कुछ दिनों तक और जारी रहेगा।

विज्ञापन

बिहार में बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीते दिन बारिश के बाद से कुछ जगह पर तापमान में नर्मी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने 23 मार्च को राज्य के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें मेघ गर्जन, वज्रपात, और हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में बारिश भी देखने को मिल सकती है। तेज हवाओं के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी भी जारी की है। जानिए आज आपके जिले में मौसम कैसा रहेगा?

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बिहार में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान, कटिहार जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही सीतामढ़ी, सहरसा, मधुबनी और सुपौल जैसे जिलों में भी हल्की बारिश और मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, अररिया और किशनगंज जिले के कुछ हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार के बाद जेडीयू का भविष्य क्या? बेटे निशांत के राजनीति में आने पर सस्पेंस, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

किन जिलों में होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, 23 मार्च को बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिन जिलों में आज बारिश हो सकती है, उनमें भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, अरवल, अररिया, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, जमुई, किशनगंज, मधेपुरा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, सुपौल, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पटना, रोहतास, सहरसा, कैमूर, कटिहार, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, मधुबनी और लखीसराय का नाम शामिल है।

कितना रहा तापमान?

बीते 24 घंटे की बात करें, तो इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान बक्सर में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मोतिहारी में 35.6 डिग्री सेल्सियस, मधुबनी में 33.5 डिग्री सेल्सियस, सुपौल में 31.6 डिग्री सेल्सियस, पटना में 32.8 डिग्री सेल्सियस, दरभंगा में 34.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

क्या औरंगजेब कंट्रोवर्सी के बीच 'राणा सांगा गद्दार' बयान देकर सपा नेता ने आग में घी डालने का काम किया है?

View Results

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिहार दिवस पर बदमाशों का तांडव, हॉस्पिटल संचालिका को गोलियों से किया छलनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola