हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Parihar Vidhan Sabha Seat: परिहार में BJP की लगातार जीत, क्या चौथी बार भी कायम रहेगा जलवा?

Parihar Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार का एक प्रमुख विधानसभा क्षेत्र परिहार भी है। ये सीतामढ़ी जिले में है। 2020 के विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो इसमें यह सीट भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने जीती थी।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Parihar Vidhan Sabha Seat: बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव की देशभर में चर्चा हो रही है। सभी पार्टियां बिहार के चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। राज्य में विधानसभा सीटों की चर्चा हो रही है। पिछली बार किस सीट पर किस पार्टी ने जीत हासिल की थी, उस पर काफी चर्चा हो रही है। आज हम बिहार की परिहार सीट के चुनावी इतिहास को पढ़ेंगे। यहां पर 2020 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली थी।

2020 के विधानसभा चुनाव के नतीजे

विधानसभा चुनाव 2020 में परिहार सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गायत्री देवी ने जीत हासिल की थी। गायत्री देवी को 73,420 वोट मिले थे। हालांकि, उनकी ये जीत काफी मामूली वोटों के अंतर से हुई थी। उनका सामने राजद से उम्मीदवार रितु जायसवाल थीं, जिन्हें 71,851 वोट मिले थे। BJP की उम्मीदवार केवल 1,569 वोटों से परिहार सीट पर जीत हासिल कर पाई थीं। इसके अलावा, तीसरे उम्मीदवार बीएलएसपी के अमजद हुसैन अनवर थे, जिन्हें केवल 9,968 वोट ही मिले थे।

ये भी पढ़ें: 5 लाख ग्रेजुएट छात्रों को मिलेगा 1000 रुपए मासिक भत्ता, बिहार के युवाओं को PM मोदी ने दिया तोहफा

विज्ञापन

परिहार में BJP को लगातार जीत

इस सीट पर तीन बार भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। 2010 में राम नरेश प्रसाद यादव को जीत मिली। वहीं, 2015 और 2020 में गायत्री देवी परिहार सीट पर जीत दर्ज करा चुकी हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से इस सीट पर BJP अपनी जीत हासिल करने की पूरी कोशिश कर रही है।

परिहार में वोटर्स कितने हैं?

2020 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक, परिहार क्षेत्र में उस समय तक 3,17,508 रजिस्टर्ड वोटर्स थे। इनमें से 71,856 अनुसूचित जाति (22.63 फीसदी) के लोग थे। वहीं, 2,894 अनुसूचित जनजाति (0.91फीसदी) के वोटर्स दर्ज किए गए। इसके अलावा, 79,694 मुस्लिम वोटर्स (25.10 फीसदी) दर्ज किए गए। हालांकि, 2024 लोकसभा चुनावों तक इन वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,31,669 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव के लिए NDA के उम्मीदवारों पर आया अपडेट, दिल्ली में इस तारीख को फाइनल होंगे नाम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola