Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD का बड़ा कदम, विधायकों को पटना के होटल में किया शिफ्ट

बिहार राज्यसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने अपने विधायकों को पटना के एक निजी होटल में शिफ्ट कर दिया है.आरजेडी का दावा है कि उनके सभी विधायक एकजुट हैं और महागठबंधन संख्या बल के आधार पर चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त है. पढ़ें पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट

Author
Edited By : Palak Saxena Updated: Mar 15, 2026 19:00

राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों को पटना के आर ब्लॉक की एक निजी होटल में शिफ्ट कर दिया गया है.राष्ट्रीय जनता दल के विधायक वहां बैग एंड बैगेज के साथ पहुंच रहे हैं. उन्हें आज दिनभर रात भर कल वोटिंग तक यही रहना है.

राज्यसभा चुनाव से पहले यह नजारा है पटना के एक निजी होटल का … आप देखिर कैसे यहां महागठबंधन के विधायक लोग बैठे हैं.सभी की गिनती हो रही हैं.पूरी व्यवस्था और तैयारी अगले एक दिन की है.इसी होटल में सभी विधायक अब आज दिन भर रात भर रहेंगे कल वोटिंग तक रहेंगे यही से कल वोट करने जाएंगे.

---विज्ञापन---

शक्ति यादव,मुख्य प्रवक्ता,राजद ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने भी अपने विधायकों को शिफ्ट करना शुरू कर दिया है इस पूरे मामले पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि भाजपा कुछ भी कर सकती है लेकिन हमारे विधायक एकजूट है और हम सब लोग एक साथ हैं हमारे पास संख्या बल है हम चुनाव जीतेंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 15, 2026 06:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.