Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में ‘खेला’ जारी, मांझी की 2 विधायक तेजस्वी के चैंबर में जाती दिखीं, HUM को देनी पड़ी सफाई

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की एक सीट के लिए वोटिंग जारी है। वहीं 4 सांसदों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इस बीच बिहार में कांग्रेस के साथ खेला हो रहा है। क्योंकि कांग्रेस के कुछ विधायक 'गायब' हैं, वोटिंग करने के लिए आए ही नहीं।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 16, 2026 13:47
Rajya Sabha Election 2026
बिहार से राज्यसभा की 5 सीटें भरी जानी हैं।

Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए वोटिंग जारी है और 5 सीटें भरी जानी हैं, जिनमें से 4 सीटों पर सांसद निर्विरोध चुने जाने तय हैं, लेकिन एक सीट के लिए वोटिंग चल रही है। इस बीच अहम खबर यह है कि बिहार में कांग्रेस के साथ खेला हो गया था, क्योंकि बिहार कांग्रेस के 3 विधायक पार्टी के संपर्क में नहीं हैं। पहले तीनों विधायक फोन नहीं उठा रहे थे और अब तीनों के फोन स्विच ऑफ हो गए हैं।

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में 3 राज्यों में होगा खेला? ‘किंगमेकर’ से लेकर ‘दिग्गज’ तक की साख दांव पर, जानें समीकरण

---विज्ञापन---

मांझी की 2 विधायक तेजस्वी के चैंबर में घुसीं

वोटिंग के बीच एक दिलचस्प तस्वीर भी देखने को मिली। जीतन राम मांझी की पार्टी HUM की विधायक दीपा मांझी और ज्योति मांझी प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के चैंबर में घुस गईं। दीपा मांझी जीतन राम मांझी की बहू हैं, जबकि ज्योति मांझी जीतन राम मांझी की समधन हैं। इस तस्वीर को लेकर विधानसभा के अंदर और बाहर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आधिकारिक तौर पर इसे एक सामान्य घटना और भूल बताया जा रहा है, लेकिन राज्यसभा चुनाव जैसे अहम मौके पर सामने आई इस तस्वीर ने सियासी तापमान जरूर बढ़ा दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि समीकरण किसके पक्ष में जाता है।

मांझी की पार्टी को स्पष्टीकरण देना पड़ा

HUM के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कुछ लोग अनावश्यक भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि दीपा कुमारी और ज्योति देवी नेता प्रतिपक्ष के चैम्बर में गई थीं, इसलिए कोई राजनीतिक संकेत निकाला जाए, लेकिन यहां साफ कर देना चाहता हूं कि वे वहां अनजाने में चली गई थीं, इसमें किसी तरह की राजनीतिक मंशा नहीं थी।

---विज्ञापन---

हम पूरी मजबूती और प्रतिबद्धता के साथ एनडीए के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। इस तरह की अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। कृपया कोई गलतफहमी न पालें। दोनों ने चैम्बर के आगे लगा बोर्ड नहीं देखा था।, लेकिन जब दोनों महिला विधायकों को तुरंत अपनी गलती का अहसास हुआ तो वे चैंबर से बाहर निकल गईं।

Explainer: राज्यसभा चुनाव कैसे होता है, कौन करता है वोटिंग, किस फॉर्मूले से तय होती है जीत?

एक सीट के लिए ऐसे समीकरण बने

बिहार में JDU के नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर के साथ-साथ BJP के नितिन नबीन और शिवम कुमार का निर्विरोध चुना जाना तय है। 5वीं सीट पर NDA के सहयोगी दल के उपेंद्र कुशवाहा और RJD महागठबंधन के AD सिंह के बीच सीधा मुकाबला है, जिसका फैसला केवल मतदान से ही हो सकता है। RJD महागठबंधन के पास वर्तमान में 35 विधायक हैं, लेकिन सिंह की जीत के लिए 41 वोट चाहिए।

First published on: Mar 16, 2026 01:03 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.