पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर हथेली पर थूककर चटाया; बेर तोड़ने पर बच्चों पर ढाया जुल्म

Bihar Purnia News: पूर्णिया जिले में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्हें पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, फिर उनसे थूक चटवाया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

bihar purnia news girls assaulted

बिहार के पूर्णिया में शख्स ने बच्चों पर ढाया जुल्म, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; फिर थूक चटवाया

विज्ञापन

Bihar Purnia News: बिहार के पूर्णिया जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेर तोड़ने पर एक शख्स ने स्कूली बच्चों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। शख्स का जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने एक बच्ची की हथेली पर पहले थूका, इसके बाद जबरन उससे अपना थूक चटवाया। बच्चों का आरोप है कि वे शख्स के पैर में गिरकर गिड़गिड़ाते रहे, हाथ तक जोड़े, मगर शख्स ने उनकी एक नहीं सुनी।

परिजनों ने पुलिस से की शिकायत

बच्चों ने घर जाकर पूरी बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद खूब हंगामा हुआ। बच्चों के साथ हुई इस ज्यादती को लेकर परिजनों ने पुलिस स्टेशन में अपनी लिखित शिकायत दी है। आरोपी इस पूरे प्रकरण के बाद से गांव छोड़कर फरार है। यह पूरा मामला बायसी थाना क्षेत्र के गांव से जुड़ा है।

Advertisment

बेर तोड़ने का आरोप लगाकर शख्स ने पीटा

पीड़ित बच्चियों ने बताया कि वे अन्य बच्चों के साथ रोजाना की तरह मंगलवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थीं। इस दौरान मो. मुस्ताक नाम के शख्स ने बेर तोड़ने का आरोप लगाकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उसने हाथ में बांस की फट्टी लेकर बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

घटना पर भड़के ग्रामीण

पीड़िता ने बताया कि शख्स ने पहले तो उसके हाथ पर थूका और फिर जबरन उससे अपना थूक चटवाया। वे और उनके साथ के बाकी 2 बच्चे शख्स के आगे गिड़गिड़ाते रहे और हाथ जोड़ते रहे, लेकिन उस शख्स ने उनकी एक नहीं सुनी, जिसके बाद परिजन और ग्रामीण भड़क गए।

विज्ञापन

हंगामा होने से पहले फरार हुआ आरोपी

आरोपी के घर के बाहर खूब बवाल हुआ। हालांकि, इसकी भनक शख्स को पहले ही लग चुकी थी। वह हंगामे से पहले ही गांव छोड़कर फरार हो गया। वहीं, बच्चों के साथ हुए समूचे घटनाक्रम को लेकर परिजनों ने बायसी थाना में लिखित शिकायत दी है।

विज्ञापन

मामले की जांच जारी

घटना की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु एसडीपीओ व बायसी थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने फोन पर बताया कि घटना के संबंध में परिजनों ने लिखित शिकायत दी है। घटनाक्रम के बाद से आरोपी फरार है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ