पुलिस स्टेशन में घुसकर तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार, CCTV वीडियो हो रहा वायरल

Leopard Entered Police Station in Maharashtra : महाराष्ट्र के एक पुलिस स्टेशन में तेंदुआ घुस गया और एक कुत्ते का शिकार कर लिया। सोशल मीडिया पर CCTV वीडियो वायरल हो रहा है।

Leopard attack in maharashtra

पुलिस स्टेशन में घुसा तेंदुआ

Leopard Entered Police Station in Maharashtra: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक तेंदुआ एक पुलिस स्टेशन में घुस गया और कुत्ते का शिकार कर भाग गया। सोशल मीडिया पर इसका CCTV वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुए से बचने के लिए कुत्ते पुलिस स्टेशन में घुस गए थे।

विज्ञापन

वीडियो महाराष्ट्र के रत्नागिरी का बताया जा रहा है, 24 जनवरी की रात को राजापुर पुलिस स्टेशन में अचानक कुत्ते भागते और भौंकते दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर बाद ही एक तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखकर कुछ कुत्ते पुलिस स्टेशन में घुस गए तो वहीं कुछ इधर उधर भाग गए।

विज्ञापन

कुत्ते का शिकार कर ले गया तेंदुआ

तेंदुआ पुलिस स्टेशन में घुसा और कुछ देर तक अंदर ही रहा। कुछ देर बाद जब तेंदुआ बाहर निकला तब तक उसने एक कुत्ते का शिकार कर लिया था। वह कुत्ते को लेकर वहां से निकल गया। सोशल मीडिया पर यह खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बताया गया कि पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिसकर्मियों ने तेंदुए को अंदर आते देख लिया था और समय रहते वह वहां से भाग निकले थे। जब कुत्ते को पकड़कर तेंदुआ वापस चला गया तब सब वापस आये। आसपास में ही इसको लेकर भय का माहौल पैदा हो गया। इस तरह की घटना की किसी को उम्मीद नहीं थी।

विज्ञापन

पुलिस थाने में तैनात कर्मियों ने बताया कि कुत्ते का शिकार करने के बाद तेंदुआ पीछे की चला गया। तेंदुए से बचने के लिए कुत्ते पुलिस थाने में घुस गए थे लेकिन एक कुत्ता तेंदुए की पकड़ में आ गया। हालांकि थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने में कामयाब हो गए, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। थाने में लगे सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ