Bihar Muzaffarpur News (इनपुट- मुकुल कुमार): बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के दो साल हो गए हैं, लेकिन पति ने कभी सुहागरात नहीं मनाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है।
वैशाली जिले की रहने वाली है पीड़िता
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है, वहीं पति अहियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गुई है।
महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
महिला ने एफआईआर में पति पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि मेरी शादी 13 मई 2021 को हुई थी, लेकिन मेरे पति ने कभी भी मेरे साथ फिजिकल रिलेशन नहीं बनाए। मैंने इस बारे में अपने ससुरालवालों को भी बताया, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। महिला ने बताया कि जब मैंने पति से रिलेशन न बनाने के बारे में सवाल पूछा तो वे गाली-गलौज करने लगे। वे अक्सर मेरे साथ मारपीट करते थे। वहीं, जब मैं अपने मायके जाने की बात करती तो कहते थे कि घर से पैर निकालोगी तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार वालों को जान से मार डालूंगा।
पति के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
पीड़ित महिला ने एफआईआर में बताया कि एक दिन मैंने दादा जी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर मायके चली आई। तब से पति और ससुराल वाले लगातार धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत 6 अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 34, 323, 341, 379, 498A, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया।
पति ने महिला के साथ कभी नहीं बनाया संबंध
पुलिस के मुताबिक, महिला का उसके पति के साथ कभी संबंध नहीं बन पाया। उसे सुलह के लिए काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानी। इसलिए अंत में एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।