पटना में दिल दहला देने वाली घटना, शराब के नशे में पिता ने बेटे की पीट-पीटकर की हत्या

Bihar News: राजधानी पटना से एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक नशे में धुत पिता ने अपने 6 साल के बेटे को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पढ़े अमिताभ ओझा की रिपोर्ट…

Patna Crime News

पिता ने इसी होटल में की बेटे की हत्या (Pic Credit-News24)

विज्ञापन

Patna Crime News: राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित करविगहिया इलाके के एक होटल में शुक्रवार देर रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। लखीसराय जिले के निवासी प्रभाकर महतो ने शराब के नशे में अपने महज छह वर्षीय बेटे सन्नी कुमार की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

होटल में ठहरा था पूरा परिवार

मिली जानकारी के अनुसार, प्रभाकर महतो अपनी पत्नी और बेटे के साथ कुछ दिनों के लिए पटना आया था और जक्कनपुर थाना अंतर्गत करविगहिया स्थित एक निजी होटल में रुका हुआ था। शुक्रवार की रात वह शराब के नशे में होटल पहुंचा और पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा।

Advertisment

बच्चे ने मौके पर ही तोड़ा दम

पति-पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि उसका गुस्सा उस मासूम पर उतर पड़ा, जो कुछ समझ भी नहीं पा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रभाकर ने गुस्से में आकर अपने बेटे सन्नी को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। होटल कर्मियों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

एएसपी ने क्या कहा?

होटल संचालक ने तत्काल जक्कनपुर थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया। वहीं आरोपी पिता घटना के बाद से फरार हो गया है। पटना सदर एएसपी अभिनव कुमार ने मीडिया को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

समाज के लिए चेतावनी है घटना

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि शराब न केवल एक व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार को तबाही की ओर ले जाती है। एक पिता अपने ही मासूम बेटे को मार डाले, इससे बड़ा सामाजिक पतन और क्या हो सकता है? यह केवल एक हत्या नहीं, बल्कि एक पूरे बचपन की, एक मासूम सपनों की हत्या है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ