हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार पुलिस के निलंबित सिपाही के ठिकाने से मिला हथियारों का जखीरा, आरोपी समेत 5 गिरफ्तार

बिहार समस्तीपुर पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। निलंबित सिपाही के ठिकानों से एके-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पढ़े पटना से अमिताभ कुमार ओझा की रिपोर्ट।

विज्ञापन
bihar news

बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आपको बता दें, बिहार पुलिस के निलंबित सिपाही के ठिकाने से पुलिस ने एके 47 सहित हथियारों का जखीरा बरामद किया है। एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद निलंबित सिपाही और उसके 5 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके कई ठिकानों पर की गई कार्रवाई में 1 करोड़ रुपये नगद के अलावा करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं। बिहार पुलिस के इस जवान को संदिग्ध गतिविधियों के कारण निलंबित किया गया था। 2008 बैच का जवान सरोज सिंह जहानाबाद में तैनाती के दौरान एसपी द्वारा निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की गई थी।

5 अपराधियों के साथ गिरफ्तार आरोपी

पटना एसटीएफ के विशेष दस्ता ने समस्तीपुर जिले के कुख्यात अपराधकर्मी सरोज सिंह और उसके पांच सहयोगी अपराधियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक-47 और इंसास राइफल समेत अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। इस गिरफ्तार कुख्यात सरोज सिंह पुलिस का निलंबित जवान है।

STF और समस्तीपुर पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

एसटीएफ पटना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, एसटीएफ की विशेष टीम और समस्तीपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सरोज सिंह पिता त्रिपुरारी सिंह साकिन सुल्तानपुर पूरब थाना मोदीनगर जिला समस्तीपुर और उसके सहयोगी अपराधकर्मी परशुराम सिंह पिता स्वर्गीय अनुरोध सिंह सुल्तानपुर पूरब थाना मोहद्दीनगर जिला समस्तीपुर, मुन्ना यादव पिता स्वर्गीय राम पदारथ यादव साकिन जलालपुर थाना मोहनपुर समस्तीपुर, विश्वजीत सिंह पिता परशुराम सिंह साकिन सुल्तानपुर पूरब थाना मोहद्दीनगर जिला समस्तीपुर और निशांत कुमार राय पिता रामानंद राय साकिन भूथरी थाना बछवारा जिला बेगूसराय को मोहद्दीनगर थाना एरिया से छापामारी की।

विज्ञापन

पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?

पुलिस और एसटीएफ की टीम जब कार्रवाई के लिए पहुंची तो सरोज सिंह और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी लेकिन STF के आगे वे ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। इस संबंध में मोहद्दीनगर थाना कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ ने इनके पास से 1 एके-47, एक मैगजीन, 18 जिंदा कारतूस, 1 इंसास राइफल, एक कार्बाइन, 12 जिंदा कारतूस पॉइंट 306 बोर की, एक राइफल, 45 जिंदा कारतूस, एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल, एक दुनाली राइफल बैरल, जमीन का दस्तावेज लगभग 1 करोड़ 10 लाख का, 1 एप्पल कंपनी का आईफोन, 1 सैमसंग मोबाइल फोन और 12 पीस मुहर बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: बाढ़ थर्मल पावर प्लांट की तीसरी इकाई का ट्रायल रन हुआ पूरा, बिहार को मिलेगी 370 मेगावाट बिजली

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola