---विज्ञापन---

पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार, रात में पहुंची थी पुलिस, सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश

31 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के पटना आवास से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार क लिया. सांसद ने इसे जान से मारने की साजिश करार दिया है. पढ़िये अमिताभ ओझा की रिपोर्ट.

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पुलिस ने 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार किया है. सिटी एसपी भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम रात में उनके आवास पर पहुंची थी. गिरफ्तारी की खबर जैसे ही फैली, उनके सैकड़ों समर्थकों ने सांसद के घर को चारों ओर से घेर लिया और पुलिस की कार्रवाई का कड़ा विरोध शुरू कर दिया. इस तनावपूर्ण माहौल के बीच पप्पू यादव ने एक बड़ा और सनसनीखेज बयान देते हुए कहा कि उन्हें जान से मारने की साजिश रची जा रही है.

यह पूरा विवाद 31 साल पुराना है जो साल 1995 में गर्दनीबाग थाने में दर्ज एक धोखाधड़ी के केस से जुड़ा है. शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल का आरोप था कि तथ्यों को छिपाकर उनका मकान किराए पर लिया गया और बाद में वहां बिना अनुमति के सांसद कार्यालय खोल दिया गया. इस मामले में कोर्ट ने पहले गिरफ्तारी वारंट और फिर इश्तेहार जारी किया था लेकिन सांसद के पेश न होने पर तीन दिन पहले ही उनकी संपत्ति कुर्क करने का अंतिम आदेश पारित कर दिया गया.

---विज्ञापन---

पुलिस पर साधा निशाना

पुलिस की इस कार्रवाई पर पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे एक बड़ी राजनीतिक साजिश करार दिया है. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि वे नीट (NEET) छात्राओं को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और इसी वजह से बिहार पुलिस उन्हें परेशान कर रही है. सांसद ने साफ लफ्जों में कहा कि पप्पू यादव न कभी झुकेगा और न ही चुप होगा. उन्होंने यह भी कहा कि वे बेईमानों की असलियत दुनिया के सामने लाकर रहेंगे और चाहे उन्हें जेल भेज दिया जाए या फांसी पर लटका दिया जाए, वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.

पुलिस के आने के तरीके पर उठाए गंभीर सवाल

पप्पू यादव ने पुलिस के आने के समय और तरीके पर भी बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग सिविल ड्रेस में आए थे और उन्हें जबरन अपने साथ चलने को कह रहे थे. सांसद ने अंदेशा जताया कि यह उन्हें मारने की एक सोची-समझी साजिश हो सकती है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब न्यायालय ने उन्हें कल बुलाया है तो पुलिस आज किस आधार पर उनके घर पहुंची है. इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पटना में तनाव का माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी वहां जुटने लगे हैं.

First published on: Feb 06, 2026 11:08 PM

End of Article

About the Author

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में तीन वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. राजा ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee Media के डिजिटल प्लेटफॉर्म India.Com हिंदी से की थी. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola