हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिहार में नीतीश सरकार ने हटाई छुट्टियों पर लगी रोक, अब कर्मचारी और पुलिस ले सकेंगे अवकाश

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते देशभर के सभी राज्यों में सरकारी कर्मचारियों और पुलिस वालों की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि बिहार में अब नीतीश सरकार ने छुट्टियों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।

विज्ञापन

बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते पहले उनकी छुट्टियों पर रोक लगा दी गई थी, जो अब हटा ली गई है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान इस फैसले को सुरक्षा कारणों से लागू किया गया था, लेकिन अब हालात सामान्य होने पर सरकार ने पुराना आदेश वापस ले लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में नया निर्देश जारी किया गया है।

इसलिए लगाई थी छुट्टियों पर रोक

पिछले दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बिहार सरकार ने एहतियातन एक बड़ा कदम उठाते हुए सभी सरकारी और पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी थी। मकसद था राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। उस दौरान पटना, पूर्णिया समेत छह जिलों में मॉक ड्रिल भी कराई गई थी और सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया था।

छुट्टी ले सकेंगे पुलिस और सरकारी कर्मचारी

अब भारत-पाक सीमा पर तनाव में कमी आने के बाद राज्य सरकार ने छुट्टियों पर लगी रोक को हटा दिया है। सरकार को लगा कि अब हालात नियंत्रण में हैं और सख्त पाबंदियों की आवश्यकता नहीं रह गई है। इसी के चलते सामान्य प्रशासन विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब सभी सरकारी कर्मचारी और पुलिसकर्मी छुट्टी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bihar Weather News: 24 जिलों में भीषण गर्मी और लू, जानें कब होगी बारिश? पढ़ें IMD का अपडेट

सचिव ने जारी किया आदेश

सचिव मोहम्मद सोहैल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में लागू किया गया प्रतिबंधात्मक आदेश अब रद्द किया जा रहा है और वह अब प्रभावी नहीं रहेगा। यह निर्णय खास तौर पर उन कर्मचारियों के लिए राहतभरा है, जो निजी कारणों से छुट्टी लेना चाहते थे। सरकार के इस फैसले का कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने स्वागत किया है और इसे एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola