Dinosaur Park Will Be Built In Rajgir: बिहार के राजगीर में डायनासोर पार्क का निर्माण होने जा रहा है। मेसोजोइक युग यानी 245 से 66 मिलियन साल पहले जमीन पर डायनासोर का वर्चस्व था। हर जगह डायनासोर ही डायनासोर थे। अब उस युग को मनोरंजक तरीके से बताने के लिए राजगीर में डायनासोर पार्क का कंस्ट्रक्शन होगा।
लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को नीतीश सरकार ने इसके निर्माण की मंजूरी दे दी है। बिहार सरकार इस पर करीब बीस करोड़ की रकम खर्च करेगी। पार्क में बड़े पैमाने पर एआई का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए जमीन का चुनाव कर लिया गया है।
इसके निर्माण से लेकर संचालन में एआई (Artificial Intelligence) का यूज किया जाएगा, जो देश के अन्य पॉर्कों से इसे अलग बनाएगा। यह दर्शकों का रोमांच बढ़ाएगा। नेचर सफारी में अंडर कंस्ट्रक्शन क्लिफ वॉक के पास 4.5 हेक्टेयर में पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर 20 करोड़ खर्च होंगे। कंस्ट्रक्शन के पहले तकनीकी सर्वे किया जाएगा।
लखनऊ की तकनीकी टीम करेगी सर्वे
जानकारी के मुताबिक, अगले हफ्ते लखनऊ की तकनीकी टीम सर्वे के लिए आने वाली है। पार्क में फॉसिल डिगिग और एक्सकैवेशन जैसी इंटरेक्टिव एक्टिविटीज होंगी। बैठने की जगह, रिफ्रेशमेंट स्टॉल और टॉयलेट की सुविधा होगी। पार्क पारिवारिक सैर-सपाटे के लिए एक आदर्श जगह होगी।
असली जैसा होगा एहसास
पार्क में दर्जन भर से ज्यादा प्रजातियों का डायनासोर की प्रतिकृतियां रखी जाएगीं। यह बेशक आर्टिफिशियल होंगी, लेकिन जिंदा होने के जैसा एहसास दिलाएंगी। यह रेप्लिका विजिटर को डायनासोर के नेचुरल वातावरण में ले जाएंगी। पार्क में डायनासोर से जुड़ी जानकारी देने वाले पैन और प्रदर्शनियां होगी। इनमें डायनासोर की विशेषताओं, व्यवहार और विकास के बारे में जानकारी दी जाएंगी।
ये भी पढ़ें- बेगूसराय में DM को बनाया बंधक, 7 थानों की पुलिस ने छुड़वाया; जानिए पूरा मामला
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
13 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
16 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
20 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
20 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines