---विज्ञापन---

बिहार angle-right

राजगीर में एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैम्पियनशिप 2025 का आगाज, 9 देशों की टीमें भिड़ेंगी खिताब के लिए

Bihar News: राजगीर में एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन 9-10 अगस्त को किया जा रहा है, जिसमें एशिया के 9 देशों की पुरुष और महिला टीमें भाग ले रही हैं। भारत की टीम में बिहार के 6 खिलाड़ी शामिल हैं।

---विज्ञापन---

Bihar News: बिहार खेल जगत में एक बार फिर नया इतिहास रचने जा रहा है। ऐतिहासिक नगरी राजगीर में कल (शुक्रवार) से एशिया महादेश की सबसे की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता “एशिया रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैम्पियनशिप-2025” में एशिया की सर्वश्रेष्ठ आठ पुरुष और आठ महिला टीमें एशियाई खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। बता दें कि हाल के दिनों में बिहार की मेजबानी में यह तीसरी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन है।

9 से 10 अगस्त तक चलेगी चैम्पियनशिप

एशिया रग्बी अंडर-20 चैम्पियनशिप में कुल नौ देशों के कुल 192 पुरुष व महिला खिलाड़ियों के अलावा 32 प्रशिक्षक व सपोर्ट स्टाफ के साथ 50 तकनीकी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय यह चैम्पियनशिप 9 से10 अगस्त तक चलेगी और इस चैम्पियनशिप में कुल 40 मुकाबले खेले जाएंगे। खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंदर ने गुरुवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मलेन में बताया कि रग्बी अंडर-20 सेवेन्स चैम्पियनशिप का उद्घाटन राज्य के खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता करेंगे जबकि इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ‘बिहार बायोफ्यूल डायलॉग्स 2025’ में बायोफ्यूल नीति की शुरुआत, विकास को मिलेगी रफ्तार

9 देशों की टीम चैम्पियनशिप में ले रही हैं भाग

इस संवाददाता सम्मलेन में रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस के साथ भारतीय पुरुष टीम के कप्तान सुमित कुमार रॉय व महिला टीम की कप्तान भूमिका शुक्ल मौजूद थी। बी राजेंदर ने बताया कि पुरुष वर्ग में एशिया की जो नौ देशों की टीमें इस चैम्पियनशिप में भाग ले रही हैं, उनमें चीन, हांगकांग, यूएई, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, श्रीलंका, मलयेशियाऔर मेजबान भारत शामिल है।

---विज्ञापन---

एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप का भी आयोजन

इसी तरह महिला वर्ग में चीन, हांगकांग, यूएई, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और मेजबान भारत शामिल है। उन्होंने कहा कि राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर इन दिनों दुनिया की निगाह में है। आगामी 29 अगस्त से बिहार की मेजबानी में राजगीर खेल परिसर में हीरो कप एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एशिया की आठ सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलने वाले देशों की टीमें शिरकत करेंगी।

बिहार के लिए क्यों खास?

बता दें कि एशिया रग्बी अंडर-20 चैम्पियनशिप बिहार के लिए इसलिए भी खास है कि भारत की महिला रग्बी अंडर-20 टीम में बिहार की चार महिला खिलाड़ियों आरती कुमारी, अंशु कुमारी, अल्पना कुमारी और गुड़िया कुमारी को स्थान मिला है। इसी तरह भारतीय पुरुष अंडर-20 टीम में बिहार के दो खिलाड़ी गोल्डन कुमार और सागर प्रकाश एशिया की सात अन्य देशों की टीमों से लोहा लेंगे।

---विज्ञापन---

राजगीर पहुंची टीमें

राजेंदर ने बताया कि गुरुवार से ही विदेशी टीमों के राजगीर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। चीन की पुरुष और महिला टीम राजगीर पहुंच चुकी हैं। सभी देशों की टीमों का पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बिहार की आतिथ्य परम्परा के अनुसार स्वागत किया जा रहा है। सभी टीमों के रहने की व्यवस्था राजगीर में ही उच्च स्तरीय सुरक्षा के साथ की गई है।

विश्वस्तरीय प्रशिक्षकों से मिली है भारतीय टीमों को प्रशिक्षण: राहुल बोस

इस संवाददाता सम्मलेन में मौजूद रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस ने बताया कि दोनों वर्गों में भारतीय टीम की तैयारी बहुत अच्छी है। पुरुष और महिला टीमों की तैयारियों के लिए कोलकाता में एक महीने के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि रग्बी इंडिया ने भारतीय पुरुष व महिला टीम के लिए विश्वस्तरीय कोच की व्यवस्था की है। पुरुष टीम के लिए स्पेन के फ्रांसिसको हरनांडेज और महिला टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका के कियानो फोरी को नियुक्त किया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बिहार: 125 यूनिट फ्री चुनावी रेवड़ी पर लोगों ने मचाई लूट, 20 दिन में आए 50 हजार आवेदन

First published on: Aug 08, 2025 08:41 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola