बिहार: 125 यूनिट फ्री चुनावी रेवड़ी पर लोगों ने मचाई लूट, 20 दिन में आए 50 हजार आवेदन

Bihar Election 2025: बिहार में 125 यूनिट फ्री के लिए लोगों में काफी रुझान देने को मिल रहा है।पिछले 20 दिनों में 50 हजार से ज्यादा लोगों ने नए बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन किए हैं। पढ़िए पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट।

धराली में सेना ने चलाया रेस्क्यू अभियान। (2)

बिहार में लोगों को 125 यूनिट फ्री बिजली।

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव है। इसके सत्ता पक्ष ने 125 यूनिट फ्री देने का ऐलान किया था। विपक्ष ने इसे घोषणाओं की राजनीति बताया था। लेकिन जनता तो बस इसकी लूट में लग गई है। इसकी गवाही बिजली विभाग के आंकड़ें बता रहे हैं। बिजली विभाग के पास पिछले 20 दिनों में 50 हजार से ज्यादा लोगों ने नए बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन किए हैं। सामान्य तौर पर हर महीने पूरे राज्य में औसतन 20 से 10 से 15 हजार बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करते थे।

फायदे की उम्मीद में बढ़ी मांग

राज्य सरकार के इस फैसले से खासकर गरीब, निम्न मध्यम वर्गीय और ग्रामीण उपभोक्ता वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक जो परिवार बिजली का कनेक्शन लेने से हिचक रहे थे, वे अब तेजी से आवेदन कर रहे हैं ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें। ऊर्जा विभाग का मानना है कि आगामी दिनों में यह संख्या और तेजी से बढ़ सकती है।

Advertisment

अलर्ट मोड में बिजली कंपनियां

इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने के बाद दक्षिण बिहार विद्युत वितरण कंपनी (SBPDCL) और उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी (NBPDCL) ने सभी जिलों में अपने अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों को सक्रिय कर दिया है। विभाग का प्रयास है कि सभी पात्र आवेदकों को समय पर कनेक्शन दिया जाए।

डिजिटल प्रक्रिया से बढ़ी सुविधा

बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को डिजिटल और आसान बनाने का भी असर देखने को मिल रहा है। अब उपभोक्ता ऑनलाइन पोर्टल, मोबाइल ऐप और जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से भी आवेदन कर पा रहे हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में भी आवेदन की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन

सियासी असर भी माना जा रहा

125 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना को 2025 विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा सियासी दांव माना जा रहा है। इस कदम से राज्य सरकार ग्रामीण वोटरों को साधने की कोशिश कर रही है। वहीं विपक्ष इसे “घोषणाओं की राजनीति” करार दे रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ