Bihar Development News: बिहार के छह हवाईअड्डों के विकास हेतु बिहार सरकार एवं एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार के स्वामित्व वाले 5 हवाईअड्डे- बीरपुर, वाल्मीकिनगर, सहारसा, मधुबनी और मुंगेर तथा एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्वामित्व वाला मुजफ्फरपुर हवाईअड्डा, भारत सरकार की ‘उड़ान’ योजना के अंतर्गत चिन्हित किए गए हैं। नागर विमानन मंत्रालय द्वारा हर एक हवाईअड्डे के लिए 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
MoU हुआ साइन
बिहार सरकार द्वारा इन सभी छह हवाईअड्डों के लिए पूर्व-अव्यवहार्यता अध्ययन (Pre-Feasibility Study) करवाया गया था। इसके उपरांत, बिहार मंत्रिपरिषद की स्वीकृति मिलने यह MoU संपन्न हुआ। समझौता ज्ञापन पर AAI की तरफ से कार्यपालक निदेशक अनामी पाण्डेय एवं बिहार सरकार की तरफ से निदेशक नागरिक उड्डयन डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने हस्ताक्षर किए।
ये भी पढ़ें: अगर बिहार में बनी INDIA की सरकार तो लागू होगी ‘चिरंजीवी योजना’, अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान
कौन-कौन रहे मौजूद?
इस अवसर पर बिहार सरकार की ओर से मुख्य सचिव कुंदन कुमार (स्थानिक आयुक्त, बिहार) और AAI की तरफ से सदस्य (वित्त) सहित अन्य सीनियर अधिकारी मौजूद रहे। यह समझौता राज्य में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे बिहार के दूरवर्ती क्षेत्रों का भी तीव्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित होगा।
ये भी पढ़ें: स्व-रोजगार से जुड़े बिहार के 45 हजार ग्रामीण युवा, सालभर में लगभग 4 हजार ग्रामीण युवाओं ने किया आवेदन
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
2 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
3 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
5 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
7 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
9 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
9 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines