News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bihar Election 2025: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर करारा प्रहार करते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने एलान किया कि अगर राज्य में INDIA गठबंधन की सरकार बनती है तो राजस्थान की तर्ज पर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाएगी। इसके तहत हर वर्ग के नागरिक को 25 लाख तक का मुफ्त इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलेगा।
सदाकत आश्रम, पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गहलोत ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बद से बदतर हुई है। उन्होंने हाल की कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि राज्य के अधिकांश अस्पतालों में न पर्याप्त डॉक्टर हैं, न दवाइयां, न उपकरण, और न ही पर्याप्त बजट खर्च किया गया है।
अशोक गहलोत ने कहा कि बिहार में हेल्थ सिस्टम की स्थिति चिंताजनक है। यहां डायरिया, टायफाईड, टीबी, HIV, डायबिटीज, कैंसर, हार्ट अटैक जैसी कई बीमरियों ने प्रदेशवासियों को जकड़ रखा है। CAG की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में जांच-उपकरण की भारी कमी है। उपकरणों की आपूर्ति में कमी है। सरकार द्वारा आवंटित बजट भी पूरी तरह से खर्च नहीं किया जा रहा है। भारत सरकार की आयुष्मान योजना से आबादी के बहुत कम हिस्से को लाभ मिल पाता है जबकि हमारे हेल्थ मॉडल के हिसाब से सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज, दवा सब फ्री है। मुख्यमंत्री रहते हुए 25 लाख तक फ्री इलाज की योजना शुरू की थी, जिससे लोगों को खूब फायदा मिला। साथ ही, अस्पतालों की हालत भी सुधर गई। मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि वे हमारे हेल्थ मॉडल को अपनाए और पूरे देश में लागू करे।
राजस्थान में हमने जो हेल्थ मॉडल बनाया है, उसकी तुलना पूरे देश में कहीं नहीं हो सकती है।
हमने राजस्थान में ‘राइट टू हेल्थ’ का भी कानून बनाया, इसमें प्रत्येक परिवार को इंश्योरेंस कवर दिया गया है। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ कुछ चुनिंदा लोगों को ही मिल रहा है, जबकि… pic.twitter.com/kPz6mjpUua
— Bihar Congress (@INCBihar) June 30, 2025
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने बिहार को बीमारू बना दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राज्य के सबसे बड़े अस्पतालों में भी इमरजेंसी मरीजों को बेड नहीं मिलते। यह मौजूदा सरकार की संवेदनहीनता और नाकामी का परिणाम है।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।