Pragati Yatra In Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के पहले चरण की नई तारीख की घोषणा कर दी गई है। सीएम नीतीश अब नए साल में इन मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले का दौरा करेंगे। 5 जनवरी को वे मुजफ्फरपुर, तो 6 जनवरी को वैशाली की यात्रा पर रहेंगे।
कैबिनेट विभाग ने शुक्रवार को संशोधित शेड्यूल जारी किया। बता दें कि सीएम नीतीश का पूर्व में शुक्रवार को मुजफ्फरपुर और शनिवार को वैशाली जिले का दौरा प्रस्तावित था। मगर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते उन्होंने अपनी यात्रा को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया। बिहार सरकार ने सात दिनों का राजकीय शोक भी घोषित किया है।
पश्चिम चंपारण जिले से शुरू हुई थी प्रगति यात्रा
इधर, शुक्रवार सुबह से सीएम नीतीश की यात्रा को लेकर मुजफ्फरपुर में प्रशासनिक अधिकारियों की दौड़-भाग बनी रही। एनडीए के नेता और कार्यकर्ता भी सीएम के पूर्व मेें प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना शुरू हो गए थे। पटना से सीएम की सुरक्षा में तैनात अधिकारी भी मुजफ्फरपुर में डेरा डाल चुके थे। फिर सीएम के दौरे के स्थगित होने की सूचना मिली।
नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की शुरुआत 23 दिसंबर से पश्चिम चंपारण जिले से हुई थी। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर और फिर शनिवार को वैशाली जिले का दौरा होने के बाद इस यात्रा का पहला चरण खत्म होने वाला था। जबकि दूसरे चरण की यात्रा की शुरुआत 4 जनवरी से गोपालगंज से प्रस्तावित की गई। हालांकि, अब शेड्यूल में बदलाव किया गया है।
ये भी पढ़ें- बिहार में 1 जनवरी से बदल जाएंगे इन पैसेंजर ट्रेनों के नंबर, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
1 day agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
1 day agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
5 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines