Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

महिलाओं को प्रेग्नेंट करने पर 5 लाख का झांसा, बिहार में पकड़े स्कैमर्स पर बड़ा खुलासा

Bihar News: मार्केट में ठगी के नए नए तरीके आ चुके हैं। हाल ही में बिहार से एक मामला सामने आया जिसमें महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के लिए जॉब निकाली गई, जिसके लिए 5 से 10 लाख रुपये तक दिए जाने का दावा किया गया। जानिए क्या है पूरा मामला।

Author
Edited By : Shabnaz Updated: Jan 7, 2025 14:05
Bihar News

Bihar News (शैलेश कुमार सिंह):  कोई आपको बोले कि किसी महिला को प्रेग्नेंट करना है, जिसके बदले में आपको 5 से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, अगर वह महिला प्रेग्नेंट नहीं भी हो पाती है तब भी आपको पैसे मिलेंगे। अब ऐसा ऑफर किसी को भी फायदे का लगेगा। लेकिन रुक जाइये ये स्कैमर्स ने ठगी का एक नया तरीका निकाला है। यह मामला बिहार से सामने आया है जहां पर एक ऐसे गिरोह को पकड़ा गया है जो महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के लिए लोगों को 5 से 10 लाख रुपये तक ऑफर दे रहा था।

ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब

बिहार के नवादा से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इन तीनों ने महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के लिए एक जॉब का विज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के लिए 5 लाख दिए जाएंगे। वहीं, अगर महिला प्रेग्नेंट नहीं हो पाती है तब भी उनको 50 हजार रुपए का भुगतान किया जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पटना में एनकाउंटर, 2 डकैत ढेर, दारोगा को भी गोली लगी

रजिस्ट्रेशन के पैसे लेते कर देते थे ब्लॉक

नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव के बधार में साइबर अपराध की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद साइबर थाने की टीम ने इस जगह पर छापेमारी की। जहां से पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को ठगी करते हुए गिरफ्तार किया। जिसका खुलासा मुख्यालय डीएसपी इमरान परवेज ने नवादा पुलिस के एक्स अकाउंट पर किया। उन्होंने बताया गिरफ्तार तीनों साइबर अपराधियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। इस वीडियो में सुनिये पूरा मामला।

---विज्ञापन---


अपराधियों ने बताया कि महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के नाम पर ठगी करते हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर All India Pregnent Job और Play Boy के नाम पर लोगों को फंसाते हैं। इसके लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराया जाता है, जिसमें 500-20000 रूपए तक लिए जाते हैं। इसके बाद महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के लिए 5 से 10 लाख रुपए तक दिए जाने का झांसा दिया जाता है। अगर प्रेग्नेंट नहीं होती है तब भी 50 हजार रुपए देने का झांसा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन होने के बाद वह उन लोगों को ब्लॉक कर देते थे।

ये भी पढ़ें: BPSC परीक्षा विवाद क्या और क्यों मचा बवाल? पढ़ें विपक्ष के आरोप, छात्रों की मांगें, सरकार का जवाब

First published on: Jan 07, 2025 02:04 PM

संबंधित खबरें