बिहार राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर, हरिवंश का पत्ता कटा, नीतीश के बेटे निशांत की होगी राजनीति में एंट्री?

बिहार राज्यसभा चुनाव में हरिवंश का पत्ता कटना और नीतीश के बेटे निशांत की एंट्री की चर्चा तेज है. तेजस्वी के दिल्ली जाने की अटकलों पर गिरिराज सिंह ने तंज कसा है.

bihar rajyasabha election update

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव ने राज्य की सियासत में हलचल बढ़ा दी है. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को जेडीयू इस बार उम्मीदवार नहीं बनाने जा रही है. उनकी जगह जेडीयू से रामनाथ ठाकुर का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है. सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर हो रही है, जिनके राज्यसभा उम्मीदवार बनने की प्रबल संभावना जताई जा रही है. बिहार की पांच सीटों में से बहुमत के आंकड़ों के हिसाब से चार सीटें एनडीए के पाले में जाती दिख रही हैं, जबकि एक सीट को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.

विज्ञापन

तेजस्वी के नाम पर सियासी घमासान

महागठबंधन की ओर से पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है. इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को चुटकी ली. उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम हुआ है कि ‘युवराज’ अब दिल्ली जाना चाहते हैं क्योंकि यहां से उनका मन ऊब गया है. गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि तेजस्वी लड़कर देख लें तो अच्छा होगा. साथ ही उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को ‘नकली युवराज’ बताया और कहा कि ये दल लोकतांत्रिक नहीं बल्कि परिवारवादी हैं.

विज्ञापन

आरजेडी की बैठक में क्या हुआ?

राज्यसभा चुनाव की रणनीति तय करने के लिए आरजेडी ने रविवार को अपने संसदीय बोर्ड की अहम बैठक की थी. इस बैठक में उम्मीदवारों के चयन का पूरा अधिकार पार्टी अध्यक्ष लालू यादव और तेजस्वी यादव को सौंप दिया गया है. पार्टी ने तय किया है कि जो भी उम्मीदवार होगा, वह नामांकन के आखिरी दिन यानी 5 मार्च को अपना पर्चा दाखिल करेगा. हालांकि जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि लालू यादव को अब तेजस्वी पर भरोसा नहीं रहा है, इसलिए उन्होंने पार्टी के सिंबल और सिग्नेचर की पावर अपने पास ही सुरक्षित रखी है.

विज्ञापन

एनडीए और महागठबंधन में शह और मात का खेल

बिहार विधानसभा के मौजूदा गणित को देखें तो एनडीए चार सीटों पर मजबूत स्थिति में है, लेकिन विपक्षी एकता की कोशिशों के बीच एक सीट के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. नीतीश कुमार द्वारा अपने बेटे को राजनीति में लाने की चर्चाओं ने जेडीयू के भीतर भी नए समीकरण पैदा कर दिए हैं. दूसरी तरफ तेजस्वी यादव अगर राज्यसभा जाते हैं, तो बिहार की राजनीति में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका को लेकर भी नए सवाल खड़े होंगे. 5 मार्च को नामांकन के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि दिल्ली की दहलीज पर बिहार से कौन-कौन से दिग्गज कदम रखने वाले हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ