Bihar Municipal Election Result: बिहार नगर निकाय के पहले चरण के वोटों की गिनती जारी, आज ही जारी होंगे नतीजे

Bihar municipal election result

Bihar Municipal Election Result: बिहार नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतगणना जारी है और आज ही नतीजे घोषित किए जाएंगे। नगर पार्षद, उप मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद समेत 156 सीटों के लिए पहले चरण का चुनाव 18 दिसंबर को हुआ था। 156 सीटों में से 58 नगर परिषद की सीटें हैं और 88 नगर पंचायत की सीटें हैं।

विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव परिणाम को लेकर सभी जिलों को स्पष्ट आदेश जारी किया है। मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। बता दें कि चुनाव में मैदान में उतरे 21,287 उम्मीदवारों में से 53 वार्ड पार्षद निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

विज्ञापन

पहले चरण में हुआ था 59.62 फीसदी मतदान

राज्य चुनाव आयुक्त दीपक प्रसाद ने जानकारी दी थी कि पहले चरण के चुनाव में 59.62 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें से 57.34 प्रतिशत पुरुष और 59.33 प्रतिशत महिलाएं थीं।

विज्ञापन

बता दें कि बिहार नगर निकाय चुनाव के तहत 17 नगर निगमों, 70 नगर परिषदों और 137 नगर पंचायतों में प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। दूसरे चरण का चुनाव 28 दिसंबर को होगा और नतीजे 30 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ