BeFunky-collage (77)

Video: बिहार चुनाव के कैसे तय होंगी सीटें, मुकेश सहनी पर ही नजरें क्यों? वोटर लिस्ट पर विवाद थमते ही अब सीटों पर बहस शुरू

Bihar election: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वोटर लिस्ट विवाद के सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने के बाद अब पार्टियों ने आगे की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महागठबंधन ने इस शनिवार इसी को लेकर बैठक बुलाई है।

Bihar election: बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर अब विवाद थमता हुआ नजर आ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी सुनवाई की है जिससे दोनों पक्षों को राहत मिली है। कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि आधार कार्ड, वोटर कार्ड और राशन कार्ड को भी मतदाता परीक्षण में वैध दस्तावेज मानें। वही वोटर लिस्ट रिवीजन को न रोकने की बात पर आयोग भी संतुष्ट नजर आ रहा है। 28 जुलाई को फिर सुनवाई होगी। 1 अगस्त को वोटर लिस्ट जारी होनी है। सत्ता पक्ष ने कहा कि जब कोई छूटेगा तब सवाल उठाया जाना चाहिए। पहले से क्यों?
अब इसी मौके का इंतजार में महागठबंधन ने अपना रुख टिकट बंटवारे पर कर लिया है। बिहार चुनाव में टिकट बंटवारे के लिए एनडीए ने अभी इसी औपचारिता तक शुरू नहीं की है। अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि एनडीए अपने सहयोगियों को भी कितनी टिकट देगा। वहीं इंडिया गठबंधन ने फाइनल बैठक शनिवार को बुलाई है। कोर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव बैठक बुला रहे हैं। इसमें टिकट बंटवारे तय होगा।

विज्ञापन

बैठक बुला रहे हैं तेजस्वी यादव, इसमें कैसे होगी तेजस्वी की असली परीक्षा, देखें news24 का एक्सक्लूसिव वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ