'महागठबंधन में नेता वहीं जो बेटा है...', बीजेपी ने लालू यादव और कांग्रेस पर शेयर किया कार्टून

Tejashwi Rahul cartoon controversy: विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी ने लालू यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधता एक कार्टून शेयर किया है। कार्टून में पप्पू यादव और कन्हैया कुमार भी शामिल हैं।

BJP cartoon on Mahagathbandhan

बीजेपी ने शेयर किया कार्टून (Pic Credit- BJP bihar Social Media X)

BJP cartoon on Mahagathbandhan: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में चुनाव आयोग मानसून सत्र के बाद कभी भी तारीखों का ऐलान कर सकता है। विपक्ष के लिए एसआईआर अब कोई मुद्दा नहीं है। कोर्ट ने एसआईआर पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। इधर सियासी दल अब चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। एक और आरजेडी और कांग्रेस सीट बंटवारे के लिए गुणा-भाग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर एनडीए चुनाव की रणनीति बनाने में व्यस्त है। इस बीच सोशल मीडिया पर भी वार-पलटवार का दौर जारी है। बीजेपी ने आज सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और तेजस्वी पर निशाना साधते हुए एक कार्टून शेयर किया है।

विज्ञापन

बीजेपी का कार्टून

विज्ञापन

जानें पोस्ट में क्या है?

बीजेपी बिहार के एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है महागठबंधन में नेता वहीं जो बेटा है। जितने लोग ट्रक से पैदल किए गए, उन सबके लिए लालूजी का संदेश है- चल हट बुड़बक। नेता बनने चले हैं। मारेंगे एक मुक्का कि नाच के नीचे गिर जाओगे। ट्वीट के नीचे ही एक कार्टून भी शेयर किया गया है जिसमें तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, पप्पू यादव और कन्हैया कुमार की फोटो है।

फोटो में कैप्शन भी लिखा है। जिसमें राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं तुम लोग पिछड़ा-अति पिछड़ा हो। वहीं तेजस्वी कहते हैं कि तुम लोग हमारे परिवार के नहीं हो। वहीं कन्हैया कुमार के साथ लिखा है हम तो युवा हैं। इस पर राहुल गांधी कहते हैं कि युवा तो सिर्फ हम दोनों हैं। वहीं पप्पू यादव कहते हैं कि हम तो यादव हैं।

विज्ञापन

पटना विरोध-प्रदर्शन पर आधारित था बीजेपी पोस्ट

बीजेपी ने यह कार्टून वाली पोस्ट पिछले दिनों पटना में एसआईआर के विरोध प्रदर्शन में हुई घटना को लेकर शेयर किया है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कन्हैया कुमार और पप्पू यादव को मंच पर चढ़ने नहीं दिया जाता है। इसके बाद जबरदस्त सियासी विवाद होता है। एक और बीजेपी और जेडीयू विरोध प्रदर्शन को लेकर निशाना साधते है तो वहीं दूसरी ओर पप्पू यादव और कन्हैया कुमार भी अपने-अपने तरीके से विवाद को हैंडल करते नजर आते हैं।

आरजेडी ने शेयर किया था पोस्ट

बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले दोनों गठबंधन के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। कुछ दिनों पहले आरजेडी के एक्स हैंडल से पीएम मोदी और नीतीश कुमार को लेकर एक कार्टून शेयर किया गया था इसमें नीतीश कुमार और पीएम मोदी जोमैटो डिलीवरी बॉय दिखाया गया था। ऐसे में अब जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे राजनीतिक दलों की ओर से ऐसे पोस्टर और कार्टून भी सामने आते रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ