बिहार में फ्री बिजली के ऐलान पर सियासत गरमाई, तेजस्वी बोले- 'हमारी घोषणाओं की नकल'

Nitish Kumar Free electricity announcement: नीतीश सरकार के फ्री बिजली के ऐलान पर विपक्ष ने निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। सरकार केवल जनहित के नाम पर चुनावी दिखावा कर रही है। पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट…

Bihar free electricity scheme

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Pic Credit-ANI)

विज्ञापन

Bihar free electricity scheme: जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक दलों के बीच लोकलुभावन घोषणाओं की होड़ तेज होती जा रही है। इसी क्रम में बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के नागरिकों को 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। सरकार के इस निर्णय को जनता को राहत देने वाला कदम बताया जा रहा है, वहीं विपक्ष ने इसे चुनावी स्टंट करार देते हुए तंज कसना शुरू कर दिया है।

इससे पहले सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को भी 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया था। अब इस नई घोषणा से बिजली बिल की मार झेल रहे लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisment

राजनीति गरमाई, एनडीए ने किया स्वागत

सरकार के इस फैसले पर एनडीए में शामिल घटक दलों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसे एक जनकल्याणकारी निर्णय करार देते हुए कहा “बिहार सरकार का यह कदम गरीब और मध्यम वर्ग के हित में है। विपक्ष भले ही इसे चुनावी चाल बताए, लेकिन यह आम जनता को सीधी राहत देने वाला फैसला है।”

वहीं जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले को विकासपरक और दूरदर्शी बताया।”मुख्यमंत्री लगातार बिहार के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। मुफ्त बिजली का यह निर्णय भी उन्हीं प्रयासों की एक कड़ी है।”

विपक्ष का पलटवार

सरकार की इस घोषणा पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “एनडीए सरकार अब हमारी नीतियों की नकल कर रही है। हमने पहले ही घोषणा कर दी थी कि सरकार बनने पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। अब चुनाव नजदीक देख सरकार हमारे वादों को अपना रही है। यह जनता को भ्रमित करने की कोशिश है।”

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जनहित के नाम पर चुनावी दिखावा कर रही है और एनडीए गठबंधन पूरी तरह रक्षात्मक राजनीति में उतर आया है।

फैसले पर टिकी सभी की निगाहें

अब जब चुनावों में कुछ ही महीने बाकी हैं, बिहार की जनता के सामने एक बार फिर से वादों बनाम विकास का सवाल खड़ा हो गया है। क्या जनता तेजस्वी यादव के वादों पर भरोसा करेगी, या फिर नीतीश कुमार की सरकार द्वारा लिए जा रहे तात्कालिक फैसलों के आधार पर उन्हें मौका देगी — इसका जवाब चुनाव परिणाम ही देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ