पटना में एक और हत्याकांड, बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, इलाके में सनसनी

Patna News: पटना में बदमाशों ने देर रात एक और दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पटना के जकरियापुर थाना क्षेत्र की है। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पढ़ें अमिताभ ओझा की रिपोर्ट…

Patna shopkeeper murder

पटना में दुकानदार की हत्या के बाद मौके पर मौजूद पुलिस (Pic Credit News24)

Patna shopkeeper murder: राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जकरियापुर इलाके में शुक्रवार की देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जकियापुर इलाके में अवस्थित तृष्णा मार्ट नामक किराना दुकान के मालिक विक्रम झा को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी , जिससे घटनास्थल पर ही विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

पूर्वी पटना के एसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान विक्रम झा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दरभंगा के लहरिया सराय का रहने वाला बताया गया है। प्रारंभिक तौर पर जानकारी के अनुसार मृतक युवक भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। फिलहाल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और देर रात तक घटनास्थल के आसपास मौजूद चश्मदीदों से भी पूछताछ गईं।

विज्ञापन

आपसी विवाद की आशंका

स्थानीय लोगों के मुताबिक, विक्रम झा की इलाके मे किसी से कोई रंजिश नहीं थी, ऐसे में घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हत्या के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस में घायल विक्रम झा को इलाज के नजदीकी अस्पताल में भेजा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल देर रात को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफआईआर दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ