बिहार में 100 यूनिट फ्री बिजली पर वित्त विभाग ने साफ की स्थिति, कहा ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

Bihar Election: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दीं है। बिहार सरकार ने जनता को 100 यूनिट बिजली मुफ्त में देने की घोषणा की है। हालांकि वहीं विपक्ष ने इसे चुनावी स्टंट करार देते हुए तंज कसना शुरू कर दिया है। इसके अलावा तेजस्वी यादव ने इसे अपनी योजना बता दी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

BeFunky-collage_465b5f

Bihar News: बिहार के वित्त विभाग ने 100 यूनिट बिजली फ्री देने पर स्थिति साफ कर दी है। शनिवार शाम को विभाग ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि प्रत्येक माह 100 यूनिट मुफ्त बिजली देने पर विभाग ने किसी प्रस्ताव पर कोई सहमति नहीं दी है। इस संबंध में कोई भी निर्णय वित्त विभाग द्वारा नहीं लिया गया है।

विज्ञापन

दरअसल, शनिवार दोपहर एक जानकारी वायरल हुई कि बिहार में अब हर परिवार को हर माह 100 यूनिट फ्री दी जाएगी। हर जगह यह सूचना वायरल हो गई। इतना ही नहीं प्रदेश में सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी शुरू कर दीं। मामला इतना बढ़ गया कि वित्त विभाग को शाम कर बीच में आना पड़ा।

विज्ञापन

तेजस्वी ने भी दिया था बयान

मुफ्त बिजली की सूचना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया था। तेजस्वी ने कहा था कि एनडीए सरकार अब हमारी नीतियों की नकल कर रही है। हमने पहले ही घोषणा कर दी थी कि सरकार बनने पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। अब चुनाव नजदीक देख सरकार हमारे वादों को अपना रही है। यह जनता को भ्रमित करने की कोशिश है। तेजस्वी यादव ने यह भी आरोप लगाया था कि मौजूदा सरकार जनहित के नाम पर चुनावी दिखावा कर रही है और एनडीए गठबंधन पूरी तरह रक्षात्मक राजनीति में उतर आया है।

NDA के नेताओं के बयान भी वायरल

सूचना मिलने पर एनडीए के नेताओं के बयान भी सामने आने लगे थे। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने फैसले को जनकल्याणकारी बता दिया। कहा था कि बिहार सरकार का यह कदम गरीब और मध्यम वर्ग के हित में है। विपक्ष भले ही इसे चुनावी चाल बताए, लेकिन यह आम जनता को सीधी राहत देने वाला फैसला है। वहीं जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी सह मुख्य प्रवक्ता नीरज ने भी इस फैसले को विकासपरक और दूरदर्शी बताया।

विज्ञापन

फ्री बिजली मिलना संभव है?

देश के कई राज्यों में सरकारें जनता को फ्री बिजली दे रही हैं। वर्तमान में दिल्ली में 200 यूनिट, पंजाब में 300 यूनिट और हिमाचल में 125 यूनिट फ्री बिजली मिल रही है। इसके अलावा झारखंड और राजस्थान में भी बिजली फ्री देने की तैयारी चल रही है। बिहार में आरजेडी पहले ही फ्री बिजली देने की घोषणा कर चुकी है। अब बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यह संभव हो सकता है कि एनडीए भी इसकी घोषणा कर दे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ