(अमिताभ कुमार ओझा)
Bihar Lok Sabha Election: बिहार की राजधानी पटना में लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान के प्रतिशत को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। मतदाताओं के बीच वोटिंग को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में पटना जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल करते हुए जिले में एक जून को होने वाली मतदान में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आए हैं। दरअसल प्रशासन ने मतदाताओं के लिए एक डिस्काउंट ऑफर का निजात किया है, जिसके तहत वोट करने वाले मतदाताओं को सिनेमा हॉल में फिल्म की टिकट पर डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं दीघा घाट के पास इंडिया वोटर लीग की शुरुआत की गई है।
स्याही वाली उंगली दिखाओं डिस्काउंट ले जाओ
पटना जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पटना में 1 जून को वोट देने वाले मतदाताओं को शहर के सभी सिनेमा हॉल में फिल्म टिकट पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके लिए मतदाताओं को सिर्फ वोटिंग करने के दौरान उंगली पर लगने वाले स्याही का निशान दिखाना होगा। उंगली पर स्याही का निशान दिखा कर वोटर्स इस डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं, मतदाताओं को यह डिस्काउंट 1 और 2 जून दोनों दिन मिलेगा। यह छूट पटना के सभी सिनेमा घरों में मिलेगी। पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी, जिसमें वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया। इसके बाद सभी सिनेमा घरों के संचालकों, प्रबंधकों और सर्वसम्मति के साथ इस बात की गई और यह फैसला लिया गया।
यह भी पढ़ें: जूते-चप्पलों की माला, गधे की सवारी और…अजीबोगरीब तरीके से नामांकन भरने पहुंचा प्रत्याशी, वीडियो वायरल
गंगा कीनारे India Voter League शुरू
वहीं दूसरी तरफ पटना के दीघा घाट के पास अगले पंद्रह दिनों के लिए इंडियन वोटर लीग का आयोजन भी किया गया है। इसमें पटना के 75 वार्ड से अलग-अलग टीमों का चयन किया गया है। इसका मकसद युवाओं में वोटिंग के लिए जागरूकता फैलाना है। टूर्नामेंट का नाम इंडिया वोटर लीग रखा गया है। इसके लिए पटना नगर निगम ने 80 टीमों तैयार की है। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी हैं। इस मैच में 8-8 ओवर होंगे। इन टीमों में पटना नगर निगम के 75 वार्डों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभाग के सामाजिक सेवा से जुड़े लोग, NGO, अधिकारी, पत्रकार, छात्र छात्राएं और पहली बार मतदाता बने युवाओं की टीम खेलेगी। इसके लिए पटना में गंगा के किनारे पीच तैयार की गई है। सभी मैच रात में होंगे इसलिए लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा गंगा किनारे स्ट्रीट वेंडरों को भी इजाजत दी गई है।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
19 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines