Bihar ka Kashmir Valmiki Tiger Reserve open for all tourists: वाल्मीकिनगर, दिलीप कुमार दुबे। बिहार का कश्मीर कहे जाने वाले वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पर्यटन सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। मॉनसून सत्र में चार माह से पर्यटन सेवाएं पूरी तरह से बंद होने के बाद पटना और गोरखपुर से पर्यटकों का जत्था वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पहुंचा। वन विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर शुक्रवार सुबह को जंगल सफारी सेवा का आगाज किया।
मॉनसून सत्र के कारण विगत चार माह से बंद पर्यटन सेवाओं का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर और वन संरक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान गुरुवार को हीं पटना से पर्यटकों का जत्था वाल्मीकीनगर पहुंचा था। जिसके बाद मॉर्निंग शिफ्ट में सभी पर्यटकों ने जंगल सफारी का लुफ्त उठाया और नर देवी, जटाशंकर मंदिर व कौलेश्वर स्थान समेत वाल्मीकि आश्रम जैसे धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया।
जून से पर्यटकों के लिए वीटीआर की पर्यटन सेवाएं थी बंद
बता दें की अब बाघों की संख्या बढ़ने के बाद वन विभाग काफी उत्साहित है और पर्यटकों के स्वागत को लेकर कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं। लंबे इंतजार के बाद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में एक बार फिर बिहार, यूपी और नेपाल के पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। इस दौरान पर्यटक जंगल सफारी, बोट सफारी, पाथ वे सहित कौलेश्वर झूला और इको पार्क का लुत्फ उठा रहे हैं। दरअसल मॉनसून सत्र की वजह से 26 जून से पर्यटकों के लिए वीटीआर की पर्यटन सेवाओं को बंद कर दिया गया था। जिसे 20 अक्टूबर से बहाल कर दिया गया है। पटना से सपरिवार वीटीआर भ्रमण करने पहुंचे पर्यटक अमित कुमार ने बताया की वे वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पहली बार पहुंचे हैं और यहां के मनोरम दृश्यों को देख काफी रोमांचित हो गए। उन्होंने लोगों से गुजारिश की की धरती के स्वर्ग का दीदार करने जरूर पहुंचे।
बाघों की संख्या 32 से बढ़कर 54 हुई
जल, जंगल और पहाड़ का दीदार कर गोरखपुर से आए पर्यटक शिशिर श्रीवास्तव ने बताया की वे अपने परिवार के साथ वीटीआर का भ्रमण करने पहुंचे हैं। प्रकृति की गोद मे बसे इस रमणिक पर्यटन स्थल के भ्रमण के लिए ऑनलाइन बुकिंग करा कर वे यहां घूमने पहुंचे हैं। यह एडवेंचर से परिपूर्ण डेस्टिनेशन है। लिहाजा यहां ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे और एंजॉय करें। बता दें की पिछले सेंसस में यहां बाघों की संख्या 32 से बढ़कर 54 हुई है। साथ हीं अन्य पशु पक्षियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। यहां आने वाले पर्यटक 300 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षियों का दीदार कर सकते हैं। आपको बता दें कि वाल्मीकि टाइगर प्रोजेक्ट ऐसी जगह पर स्थित है जिसके एक तरफ पड़ोसी देश नेपाल, पहाड़ियां, प्राकृतिक सौंदर्य, त्रिवेणी संगम का मनमोहक दृश्य, नदी के किनारे पाथ वॉक, खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था लोगों का मन मोह लेती हैं।
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 hrs agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
15 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
3 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
5 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines