Bihar Health Department 17000 Recruitments: बिहार की नीतीश कुमार सरकार की तरफ से प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी आई है। अब राज्य में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को जल्द ही नौकरी मिलने वाली है। दरअसल, बिहार के स्वास्थ्य विभाग में 17 हजार ज्यादा विभिन्न रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी। इस बात की जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर और फार्मासिस्ट समेत विभिन्न पदों पर 17 हजार से ज्यादा भर्ती निकली है।
इन पदों पर निकली भर्ती
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि 17 हजार नई भर्ती में स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 3623, जनरल मेडिकल ऑफिसर के 667, डेंटिस्ट के 808, लेबोरेटरी टेक्नीशियन के 2969, फार्मासिस्ट के 2473, एक्सरे टेक्नीशियन के 1232, ऑपरेटिंग रूम असिस्टेंट के 1683, ईसीजी टेक्नीशियन के 242 और ड्रेसर के 3326 के खाली पद शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर, जनरल मेडिकल ऑफिसर और डेंटिस्ट के पदों पर नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को अधियाचना भेजी गई है। वहीं बाकी के पदों पर नियुक्ति के अधियाचना आयोग को भेज दी गई है।
यह भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में ठंड और घने कोहरे का अलर्ट, जानें किस जिले में कितना तापमान?
नियुक्ति का रोस्टर क्लीयरेंस
इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि परिचारिका श्रेणी ए के खाली 7903 पदों पर नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लीयरेंस करवा लिया गया है। संवर्ग नियमावली संशाधन की मंजूरी के लिए संचिका मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को भेज दी गई है। संशोधन नियमावली जारी होने के बाद नियुक्ति की अधियाचना आयोग को भेजी जाएगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही स्वस्थ्य विभाग में कई पदों पर भर्ती निकाली गई थी।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines