Bihar Weather: बिहार में ठंड और घने कोहरे का अलर्ट, जानें किस जिले में कितना तापमान?

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। 27 नवंबर के बाद से बिहार के कई इलाकों में तापमान गिरने की संभावना है। पढ़िए मौसम विभाग के मुताबिक, 27 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather
विज्ञापन

Bihar Weather Update: बिहार के मौसम में 30 नवंबर तक तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में समुद्री हलचल को माना जा रहा है। क्योंकि इससे देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से मौसम बदलेगा। आज बंगाल की खाड़ी पर दवाब बनने के कारण देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तेज हवाओं के साथ बारिश के बाद ठंड में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में 27 नवंबर को सुबह के समय में कई इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा देखा गया। वहीं, दक्षिण बिहार के कई जिलों में भी हल्का कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में आज मौसम बदलने वाला है, क्योंकि कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। जिससे कई जगह पर बारिश भी हो सकती है। शाम को सर्द हवाएं चलेंगी इससे रात में सर्दी बढ़ सकती है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 26°C से 28°C के बीच और न्यूनतम तापमान 11°C से 17°C तक जाने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितना रहा तापमान?

वाल्मिकीनगर 25.2(-1), गोपालगंज, मोतिहारी 27.5(0.5), पुपारी 26.3(-1.3), मधुबनी 28.9(0.9), जिरादेई 29.2(0.9), मुजफ्फरपुर 25(-0.2), छपरा 26.7(-0.1), बक्सर 29.7(1.5), भोजपुर 29.1(1.4), पटना 27.7(1.9), वैशाली 27.7(1), पूसा 27.2(0.7), बेगुसराय 27.7(0), दरभंगा 26(-0.2), सुपौल 25.8(-0.1), मधेपुरा 6.5(0.4), अगवानपुर 25.5(-0.6), मुंगेर 27.7(-0.1), अररिया 26.7(0.4), फारबिसगंज 26.2(-1.4), किशनग 27.5(1), पूर्णिया 26.4(0), कटिहार 26.3(-0.3), सासाराम 28.7(0.7), अरवल 28.7(1.1), नालन्दा(राजगीर) 28.4(0.8), शेखपुरा 28.8(0.6), भागलपुर 26.2(0.4), डेहरी 27.8(0.4), औरंगाबाद 29.2(0.9), गया 28.3(2.3), जमुई 27.4(0.3) और बांका में 26.1(0.5) तक तापमान रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ