50 हजार का इनामी बदमाश बिहार के एनकाउंटर में ढेर, कई क्रिमिनल केस थे दर्ज

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में आरोपी 50 हजार का ईनामी मनीष यादव मारा गया है।

Bihar Gopalganj News

Bihar Gopalganj News

Bihar News (अवधेश कुमार/गोपालगंज): बिहार से बड़ी खबर आ रही है। गोपालगंज में पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी मनीष यादव मारा गया है। जबकि जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगने से एसटीएफ का जवान रोशन कुमार जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। यह वारदात गोपालपुर थाने के रामपुर खुर्द गांव के पास नहर पर हुई है। मृतक मनीष यादव उचकागांव थाना क्षेत्र के भगवान टोला का रहने वाला है।

विज्ञापन

मनीष यादव पर हत्या समेत कई मामले दर्ज

मनीष यादव पर हाल ही में हुए पूर्व मुखिया अरविंद यादव की हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित भी मामले की जांच के साथ ही घायल जवान के इलाज के बारे में जानकारी ले रहे हैं। खबर के मुताबिक, कुख्यात अपराधी मनीष यादव किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा था, जिसकी तलाश में बिहार एसटीएफ और गोपालगंज पुलिस की टीम निकली हुई थी।

विज्ञापन

पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं

पुलिस ने मनीष यादव को चारों तरफ से घेराबंदी करने के बाद सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस को भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी, जिसमें मनीष यादव को गोली लगी और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें, मनीष यादव पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिहार पुलिस ने उसके अपराध की प्रवृत्ति को देखते हुए 50,000 का इनाम घोषित किया था। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने साफ तौर पर संदेश दिया है कि छेड़ोगे तो हम भी छोड़ेंगे नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ