बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. राज्य के 15 जिलों में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान पर दुख जताया है. दोनों नेताओं ने सरकार और प्रशासन से राहत-बचाव का काम तेज करने की अपील की. साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आने को कहा.
खरगे बोले- प्रभावित परिवारों तक जल्द पहुंचे मदद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बाढ़ में हुई जनहानि पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ से हुई मौतें बेहद दुखद हैं और शोक में डूबे परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं. खरगे ने कहा कि बिहार के 15 जिलों में करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. हजारों गांवों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार की पहली प्राथमिकता हर प्रभावित परिवार तक राहत और जरूरी सहायता पहुंचाना होनी चाहिए. उन्होंने सरकार और प्रशासन से राहत, बचाव, चिकित्सा सहायता और पुनर्वास के काम में पूरी तत्परता बरतने की अपील की. खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों की हरसंभव मदद करने को कहा. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश बिहार के साथ खड़ा है.
राहुल गांधी ने भी राहत कार्य तेज करने की अपील की
राहुल गांधी ने भी बिहार की बाढ़ को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुई जनहानि बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली है. उन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
राहुल गांधी ने सरकार और प्रशासन से राहत एवं बचाव अभियान पूरी तेजी से चलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों तक जरूरी मदद जल्द से जल्द पहुंचनी चाहिए. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी आगे बढ़कर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने का आग्रह किया.
15 जिलों में 49.36 लाख लोग प्रभावित
बिहार में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है. राज्य के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में भी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा है. कई नदियां अलग-अलग जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया समेत 15 जिलों में बाढ़ का असर है. इन जिलों के 88 प्रखंडों और 575 ग्राम पंचायतों में करीब 49.36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. बाढ़ के कारण कई इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित है और राहत-बचाव की जरूरत बनी हुई है.
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
13 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
16 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
20 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
20 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines