Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के रेस्टोरेंट में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज हमारी नजर देश और दुनिया की तमाम खबरों पर रहेगी, हम आपको पल पल की अपडेट देते रहेंगे. 30 अक्तूबर को देशभर में राजनीति, किसान कल्याण, मौसम और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी कई अहम गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

Breaking News.jpg

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज लखनऊ में आयोजित होगी. वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करेगा.

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात के बनासकांठा जिले में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे. इसके तहत 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि किसानों के खातों में भेजी जाएगी.

विज्ञापन

मौसम की बात करें तो उत्तराखंड के पांच जिलों नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.

अंतरिक्ष क्षेत्र में भी आज अहम गतिविधि होगी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) रात 11 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में आग पर डिप्टी फायर ऑफिसर का बयान

मुंबई के डिप्टी फायर ऑफिसर एचवी गिरकर बताते हैं, 'आग सुबह करीब 5:30 बजे लगी. फायर ब्रिगेड को सुबह 5:45 से 6:00 बजे के बीच सूचना मिली. हमारा सबसे नज़दीकी फायर स्टेशन, बांद्रा फायर स्टेशन, सबसे पहले मौके पर पहुंचा. हमने देखा कि दूसरी मंजिल पर स्थित 'फू' नाम के एक रेस्तरां के किचन और डाइनिंग एरिया में आग लगी थी; वो जगह धुएं और लपटों से भरी हुई थी. कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे ऊपर जाना नामुमकिन था. हमारे जवान BA (ब्रीदिंग अपैरेटस) सेट पहनकर अंदर गए. आग बुझाने में काफी मुश्किलें आईं, लेकिन हमारे जवानों ने बहुत बेहतरीन काम किया. कोई घायल नहीं हुआ है, और अभी कूलिंग का काम चल रहा है. आग लगने के कारणों की जांच हमारी तय प्रक्रियाओं के अनुसार की जा रही है. हमारे अधिकारी बारीकी से जांच करेंगे कि आग कहाँ से शुरू हुई थी.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के रेस्टोरेंट में लगी आग

मुंबई के बांद्रा के वीएन स्फीयर मॉल स्थित 'फू' रेस्टोरेंट में आग लग गई. मौके पर कई दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर भेजे गए. आग पर काबू पा लिया गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अंबेडकर ऑडिटोरियम में आएंगे अमित शाह

लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के अंबेडकर ऑडिटोरियम की तस्वीरें, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फिलीपींस से दिल्ली रवाना हुए राजनाथ

फिलीपींस के सेबू से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आसियान रक्षा मंत्रियों की मीटिंग-प्लस में अपने कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडिया गेट का AQI हुआ 93

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली के इंडिया गेट के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 93 है, जिसे 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा गया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बुलंदशहर में 2 मंजिला मकान ढहा

यूपी के बुलंदशहर में छतरी इलाके में 2 मंजिला मकान ढह गया; राहत और बचाव कार्य जारी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चक्रवात 'अर्नब' से फसलों को नुकसान

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा इलाके में  चक्रवात 'अर्नब' के दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है. चक्रवात को देखते हुए, जिला प्रशासन ने पूरे जिले में 'रेड अलर्ट' जारी किया है और सभी स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में नकली घी बेचने वालों पर शिकंजा

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया, 'दिवाली का समय चल रहा है, ऐसे में घी की काफी मांग है. हमें जानकारी मिली कि करावल नगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से घी बनाया जा रहा है. शिव विहार इलाके में छापेमारी की गई, जहां से 22 साल के मोहम्मद समीर को गिरफ्तार किया गया. वो सोयाबीन पाउडर और जिलेटिन को मिलाकर, उसे उबालकर और फिर ठंडा करके घी बना रहा था. हमने कुल 222 किलोग्राम घी जब्त किया है. हमने एक फूड इंस्पेक्टर की भी मदद ली, जिन्होंने सैंपल लिए हैं, जिन्हें अब लैब में जांच के लिए भेजा गया है. हम इसमें शामिल बाकी सभी लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे, जिनमें कच्चा माल सप्लाई करने वाले लोग भी शामिल हैं.'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज अंतरिक्ष में सैटेलाइट भेजेगा भारत

ISRO आज रात 11:51 बजे एक और अहम मिशन को अंजाम देगा. एजेंसी आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजेगी.

 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने, ओले पड़ने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज गुजरात में पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा जिले में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे. इस मौके पर देश के किसानों को 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में BJP की मीटिंग आज

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में होगी. 

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रोग्राम आज

INDIA गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ