Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पूरे हो चुके हैं, अब दूसरे चरण के चुनावों से पहले सभी पार्टियां पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में हैं. इस कड़ी में शनिवार को दूसरे चरण के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भागलपुर में एक जनसभा को संबोधित किया.
रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी सोचते हैं कि वे झूठे वादे करके और आपको 10,000 रुपये देकर आपका वोट हासिल कर सकते हैं… पिछले 20 सालों से बिहार में उन्हीं की सरकार है, और उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया. वे सुरक्षा भी नहीं दे पाए. प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध पहले से तीन गुना बढ़ गए हैं… वे आपको 10,000 रुपये की रिश्वत देने की कोशिश कर रहे हैं… पैसे ले लो, लेकिन उन्हें अपना वोट मत देना.’
वहीं, प्रियंका गांधी का कटिहार से एक और बयान सामने आया है. ज़्यादा वोटर टर्नआउट पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘लोग बदलाव चाहते हैं. मैं सभी मीटिंग्स में यह देख रही हूं और मैं कम बोल रही हूं जनता ज्यादा बोल रही है. लोग बदलाव चाहते हैं; वे थक गए हैं और परेशान हो गए हैं. ध्यान भटकाने की कोई भी चीज काम नहीं कर रही है. लोग सभी पार्टियों से अपने भविष्य और तरक्की के बारे में बात करने के लिए कह रहे हैं.’
बता दें कि आज भागलपुर से पहले प्रियंका गांधी ने कटिहार के कदवा में भी एक चुनावी रैली की थी. जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी वोट चोर हैं और उनके साथ तीन और लोग हैं; ज्ञानेश कुमार, विवेक जोशी और एस.एस. संधू. ये सभी चुनाव आयोग के ऊंचे अधिकारी हैं, जो देश के संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. प्रियंका गांधी ने जनता से अपील की कि इन नामों को याद रखें; जो लोग संविधान और लोकतंत्र के साथ विश्वासघात कर रहे हैं.
पीएम मोदी अपने पद की गरिमा भी नहीं रख पा रहे- प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री होकर मोदी कट्टा, गोली, फिरौती, रंगदारी जैसी बातें करते हैं. उनका स्तर इतना नीचे गिर चुका है कि वे अपने पद की गरिमा भी नहीं रख पा रहे. उन्होंने कहा कि मोदी अब जनता के बीच अपना भरोसा खो चुके हैं. देश उनकी झूठ और नफरत की राजनीति को पहचान चुका है.
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
3 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
4 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
5 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines