Live Updates
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: मतदान समाप्त होने तक मिलीं 143 शिकायतें
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल ने कहा, 'मतदान समाप्त होने तक 143 शिकायतें प्राप्त हुईं. सभी का समय पर समाधान कर दिया गया. इसके अलावा, सीधे फोन पर प्राप्त सभी शिकायतों का समय पर समाधान किया गया. कुछ मतदान केंद्रों पर बहिष्कार की भी सूचना मिली, जिनमें बक्सर जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 56, फतुहा विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र संख्या 165 और 166, और लखीसराय के पास सूर्यगढ़ा में मतदान केंद्र संख्या 1, 2 और 5 शामिल हैं... पहले चरण के मतदान में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है.'
watch | Patna: Bihar Chief Electoral Officer Vinod Gunjyal says, "By the end of voting, 143 complaints were received. All were resolved on time. Furthermore, all complaints received directly by phone were resolved on time. Information about boycotts was also received at some… pic.twitter.com/6pmLHrnb26
— ANI (@ANI) November 6, 2025
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार में 107 वर्षीय महिला ने डाला अपना वोट
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए पटना साहिब निर्वाचन क्षेत्र में आज 107 वर्षीय महिला तारा देवी ने अपना वोट डाला.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: NDA फिर से बहुमत से बनाएगी सरकार- डिप्टी सीएम सिन्हा
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, 'लोगों को डबल इंजन वाली सरकार पर भरोसा है और एनडीए फिर से भारी बहुमत से सरकार बनाएगा. लखीसराय एक हॉट सीट बन गई थी. विपक्ष के नेता तेजस्वी ने कहा था कि वे लिखकर देने को तैयार हैं कि विजय सिन्हा यहां से नहीं जीतेंगे. इसलिए, कुछ लोगों ने यहां अपनी साख बना ली है और जनता उस साख का जवाब देगी.'
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार ने देश को राह दिखाई- मुख्य चुनाव आयुक्त
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, 'बिहार ने देश को राह दिखाई है. 1951 के बाद से शून्य अपील और सर्वाधिक मतदान के साथ. शुद्धतम मतदाता सूची और मतदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी. पारदर्शी और समर्पित चुनाव तंत्र. लोकतंत्र की जीत. चुनाव आयोग के लिए यह एक अद्भुत यात्रा रही है.'
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: चुनाव के दौरान दो-तीन घटनाएं सामने आईं- ADG कुंदन कृष्णन
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा, 'ऐसी दो-तीन घटनाएं सामने आई हैं. पहली घटना बिहार के लखीसराय जिले के खुरियारी गांव में हुई, जो हलसी थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. उनका दावा था कि सड़क खराब और कीचड़ भरी थी. कीचड़ फेंकने के भी आरोप लगे. एक मौखिक विवाद हुआ. जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे.
दूसरी घटना सारण के दाउदनगर थाने के अंतर्गत जयसिंहपुर गांव में हुई. किसी ने विधायक डॉ. सत्येंद्र यादव की गाड़ी पर पत्थर फेंका और शीशा तोड़ दिया. किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. बिहार में पहले कभी इतना शांतिपूर्ण मतदान नहीं हुआ था और परिणामस्वरूप, रात भर सघन गश्त और जांच होती रही. मैं बताना चाहूंगा कि 6 तारीख को आदर्श आचार संहिता लागू थी. इसके बाद, सीएपीएफ और बिहार पुलिस सहित हमारे सुरक्षा बलों ने एक रिकॉर्ड बनाया. एक महीने के भीतर 850 अवैध हथियार बरामद किए गए, और लगभग 4,000 कारतूस बरामद किए गए. यह एक बड़ा अभियान था, इसलिए कहीं से भी गोलीबारी की कोई खबर नहीं है.'
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: पहले चरण में NDA ने हासिल की भारी बढ़त- पीएम मोदी
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा, बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है. इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है. जनता-जनार्दन के इसी जोश के बीच कल दोपहर करीब 1:45 बजे औरंगाबाद और लगभग 3:30 बजे भभुआ में अपने परिवारजनों से संवाद का सौभाग्य प्राप्त होगा.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: थोड़ी देर में होगी बिहार चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेस
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार चुनाव को लेकर 7:30 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: डीप्टी CM को खुद गुंडाराज का खामियाजा भुगतना पड़ा- कांग्रेस नेता
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हुए हमले पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'हम कहते रहे हैं कि बिहार में गुंडाराज है.आज उन्हें खुद गुंडाराज का खामियाजा भुगतना पड़ा...हम बिहार में पूर्ण बहुमत से सरकार बना रहे हैं.'
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: दरभंगा में समाप्त हुई मतदान प्रक्रिया, सील की गई EVM
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार के दरभंगा में चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों द्वारा ईवीएम को सील किया कर दिया गया.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: मोकामा में समाप्त हुआ मतदान, सील की गई EVM
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: मोकामा में चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों द्वारा ईवीएम को सील किया गया.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: राघोपुर में सील की गई EVM
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार के राघोपुर, वैशाली में चुनाव के पहले चरण के मतदान के समापन के साथ ही मतदान अधिकारियों द्वारा ईवीएम को सील किया गया.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पर हुए हमले को लेकर नाराज हुए मनोज तिवारी
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार चुनाव में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर हुए कथित हमले को लेकर राजनीति गरमा गई है. भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इसके लिए महागठबंधन को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, 'महागठबंधन के अराजक तत्वों ने लगातार कई जगहों पर ऐसी हरकतें की हैं. हालांकि, कुछ जगहों पर मामले सामने आए हैं, लेकिन कई जगहों पर नहीं...उनकी निराशा अब दिख रही है क्योंकि आज जो वोटिंग हुई है, उसमें एनडीए कम से कम 75% सीटों पर आगे है.'
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: जानिए अब तक कहा कितना हुआ मतदान
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक 60.18 प्रतिशत मतदान हुआ. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को शाम 5 बजे तक औसतन 60.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया. मधेपुरा में 65.74%, सहरसा में 62.65%, दरभंगा में 58.38%, मुजफ्फरपुर में 65.23%, गोपालगंज में 64.96%, सीवान में 57.41%, सारण में 60.90%, वैशाली में 59.45%, समस्तीपुर में 66.65%, बेगूसराय में सर्वाधिक 67.32%, खगड़िया में 60.65%, मुंगेर में 54.90%, लखीसराय में 62.76%, शेखपुरा में न्यूनतम 52.36%, नालंदा में 57.58%, पटना में 55.02%, भोजपुर में 53.24% और बक्सर में 55.10% मतदान दर्ज किया गया. सबसे अधिक बेगूसराय में और सबसे कम पटना में मतदान हुआ.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: हम पिछले चुनाव से ज्यादा सीटे जीतेंगे- सम्राट चौधरी
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: पिछले चुनाव से हम ज्यादातर सीटे जीतेंगे. मतदाताओं में उत्साह है. पहले चरण के बाद 121 सीटों में लगभग 100 सीटे एनडीए जीत रही है. 2010 के रिजल्ट को ब्रेक करने वाला रिजल्ट है. महागठबंधन के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार ही चुनाव हार रहे हैं. लालू प्रसाद के परिवार का कोई सदस्य जीत कर नहीं आएगा.
मतदाताओं को एनडीए के पक्ष में मतदान करने के लिए बधाई देता हूं. 11 तारीख को होने वाले चुनाव के लिए सभी से आग्रह करता हूं कि इसी तरह से मतदान करें.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार में बदलाव की लहर है, महागठबंधन बनाएगी सरकार- मुकेश सहनी
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: वीआईपी प्रमुख और महागठबंधन के उप-मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा, 'बिहार में बदलाव की लहर है. बंपर वोटिंग हो रही है. मुझे उम्मीद है कि बिहार में बदलाव आएगा. महागठबंधन की सरकार बनेगी.'
बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के बारे में उन्होंने कहा, 'वे देश में सत्ता में हैं. वे राज्य में भी सत्ता में हैं, इसलिए उन्हें जांच करनी चाहिए. उन्होंने जिस तरह का बिहार बनाया है, उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है. जनता उन्हें खदेड़ रही है, जिसका मतलब है कि महागठबंधन की सरकार बन रही है.'
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: महागठबंधन दो-तिहाई बहुमत से बनाएगी सरकार- कांग्रेस नेता
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, 'महागठबंधन दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा. मैं शुरू से कहता रहा हूं कि बिहार में चौंकाने वाले नतीजे आने वाले हैं, और आज जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे साफ है कि सत्ता परिवर्तन हो रहा है.'
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा पर हमले पर वे कहते हैं, 'मतदान केंद्रों पर नहीं जाना चाहिए, खासकर ऐसे व्यक्ति को जो गुमनाम हो गया हो.'
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार में शाम 5 बजे तक 60.13 फीसदी हुआ मतदान
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण में शाम 5 बजे तक लगभग 60.13% मतदान दर्ज किया गया.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: सुरक्षा कारणों से घटाया गया मतदान का समय
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार के तारापुर में बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही मतदान अधिकारियों ने ईवीएम सील कर दिया है.
हालांकि मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक है, लेकिन सुरक्षा कारणों से सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर और सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 56 मतदान केंद्रों पर मतदान का समय घटाकर शाम 5 बजे कर दिया गया है.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: विपक्ष घुसपैठियों को भारत में बसाना चाहता है- अनुराग ठाकुर
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, 'विपक्ष के लोगों ने ठान लिया है कि वे घुसपैठियों को भारत में बसाना चाहते हैं. पिछले कुछ वर्षों में यहां विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं. राजद शासनकाल में जंगलराज था और आज कानून का राज है. उस समय भ्रष्टाचार था, आज भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का प्रयास किया गया है. बिहार की जनता विकास की गति को निरंतर जारी रखना चाहती है और इसमें तेजी लाना चाहती है.'
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: तारापुर में सील हुए EVM, समाप्त हुआ चुनाव
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार के तारापुर में चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही मतदान अधिकारी ईवीएम सील कर रहे हैं.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: पटना में मतदान प्रतिशत में हुआ सुधार- अपर सचिव माधव कुमार
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: राज्य निर्वाचन विभाग के अपर सचिव माधव कुमार ने कहा, 'दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रतिशत 53.77 रहा. हमने पिछले लोकसभा चुनावों के मानक को पार कर लिया है. बेगूसराय में मतदान प्रतिशत सबसे ज़्यादा रहा. पटना में भी मतदान प्रतिशत में सुधार हुआ है.'
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: विजय कुमार सिन्हा पहुंचे मतदान केंद्र, लगाए RJD पर आरोप
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा नदियावां गांव में मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि राजद एमएलसी अजय कुमार सिंह और कांग्रेस नेता सुजीत कुमार (पूर्व जेडीयू नेता) स्थानीय प्रशासन की मदद से बूथ पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: डिप्टी CM पर भड़के RJD एमएलसी अजय कुमार
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर हुए हमले पर आरजेडी एमएलसी अजय कुमार सिंह ने कहा, 'उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी की. वो चुनाव हार गए हैं इसलिए बौखलाए हुए हैं. विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है. उन पर हमला नहीं हुआ. वो कई दिनों से ये ड्रामा रचने की कोशिश कर रहे थे.'
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: पटना में दोपहर तीन बजे तक भी नहीं हुई 50 फीसदी वोटिंग
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार के भोजपुर में दोपहल तीन बजे तक 50.07 फीसदी वोटिंग हुई.
बक्सर में दोपहर तीन बजे तक 51.69 फीसदी वोटिंग हुई.
दरभंगा में दोपहर तीन बजे तक 51.75 फीसदी वोटिंग हुई.
गोपालगंज में दोपहर तीन बजे तक 58.17 फीसदी वोटिंग हुई.
मुंगेर में दोपहर तीन बजे तक 52.17 फीसदी वोटिंग हुई.
नालंदा में दोपहर तीन बजे तक 52.32 फीसदी वोटिंग हुई.
पटना में दोपहर तीन बजे तक 48.69 फीसदी वोटिंग हुई.
सहरसा में दोपहर तीन बजे तक 55.22 फीसदी वोटिंग हुई.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बेगूसराय में दोपहर 3 बजे तक हुई 59.82 फीसदी वोटिंग
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार में दोपहर 3 बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदान हुए.
बेगूसराय में दोपहर 3 बजे तक 59.82 फीसदी वोटिंग हुई.
लखीसराय में 3 बजे तक 55.47% वोटिंग हुई.
सूर्यागढ़ में दोपहर 3 बजे तक 59.50% वोटिंग हुई.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: मैं किसी भी जाति में कोई विभाजन नहीं होने दूंगा- RJD उम्मीदवार
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: पहले चरण के मतदान पर, सीवान सदर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी ने कहा, 'मैं इसी क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं. यहां के हमारे मतदाता, जिन्होंने वोट दिया है, मेरे भाई हैं. मैं सभी जातियों और समुदायों को साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति हूं. मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि जब तक मैं जीवित हूं, किसी भी जाति में कोई विभाजन नहीं होने दूंगा... मैंने अपने क्षेत्र को संवारने का काम किया है, और मैं विकास के लिए काम करता रहूंगा और सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करूंगा.'
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: हम भागलपुर जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर जीतेंगे- BJP नेता
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने जनता का दिल जीत लिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 1984 के सिख नरसंहार और भागलपुर दंगों का दाग कभी नहीं मिटेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने स्वदेशी के इस्तेमाल पर जोर दिया. हम भागलपुर जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर जीतेंगे.'
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार में बनेगी डबल इंजन की सरकार- उत्तराखंड सीएम धामी
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार चुनाव पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'डबल इंजन की सरकार बनेगी. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 सालों में जिस तरह से देशभर में विकास हुआ है, सड़कें बनी हैं, स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम हुआ है, हवाई सेवा के क्षेत्र में काम हुआ है. विकास की अनगिनत परियोजनाएं आगे बढ़ी हैं. सुशासन स्थापित हुआ है. बिहार की जनता ने खुद को जंगलराज से मुक्त कर लिया है. हर राज्य की जनता डबल इंजन वाली सरकार को मौका दे रही है.'
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: RJD नेता सूरजभान ने मोकामा में डाला अपना वोट
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: राजद नेता और पूर्व सांसद सूरजभान ने श्री कृष्ण मध्य विद्यालय, सकरवार टोला स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
सूरजभान की पत्नी और राजद नेता वीणा देवी, मोकामा विधानसभा सीट से जदयू के अनंत कुमार सिंह और जन सुराज के प्रियदर्शी पीयूष के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: पूरे बिहार को अपने मताधिकार का करना चाहिए प्रयोग- पशुपति कुमार पारस
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: पहले चरण के मतदान पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा, 'आज महापर्व का दिन है और पूरे बिहार के लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए. कुछ लोग बाहर हैं और दूसरे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, इसलिए मतदान का उपयोग कम हुआ है. मतदान बहुत जरूरी है... लोकतांत्रिक प्रक्रिया का यही नियम है... इसी के तहत मैं आज यहां आया हूं और अपने मत का प्रयोग किया है.'
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार को दिल्ली से पीएम मोदी और अमित शाह चला रहे- राहुल गांधी
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'बिहार को फिर से तरक्की की जरूरत है. दुनिया के सबसे अच्छे विश्वविद्यालय और अस्पताल बिहार में स्थापित होने चाहिए. बिहार को वैश्विक पर्यटन और औद्योगिक केंद्र बनना चाहिए. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसा नहीं कर सकते. नीतीश कुमार कुछ नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी रिमोट से नियंत्रित कर रहे हैं... सरकार नीतीश कुमार नहीं चला रहे हैं; इसे बिहार और दिल्ली के नौकरशाह, प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चला रहे हैं.'
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: वोट बहुत बड़ी ताकत होती है, हर चीज को ध्यान में रख वोट करना चाहिए- खान सर
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: शिक्षक खान सर ने कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 241 पर अपना वोट डाला.
वोट डालने के बाद शिक्षक खान सर ने कहा, 'लोगों को अपने उम्मीदवार और शिक्षा, विकास, स्वास्थ्य सेवा, रोजगार, सुरक्षा और संरक्षा के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वोट देना चाहिए. वोट बहुत बड़ी ताकत होती है. मैं युवाओं से वोट देने की अपील करता हूं.'
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: मोकामा से RJD उम्मीदवार वीणा देवी ने डाला वोट
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: मोकामा से राजद उम्मीदवार वीणा देवी ने मोकामा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: RJD समर्थकों ने किया उप-मुख्यमंत्री की कार पर पथराव
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: लखीसराय के एसपी अजय कुमार के साथ, उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा खोरियारी गांव के एक मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं. उप-मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके मतदान एजेंट को मतदान केंद्र से वापस भेज दिया गया.
गांव पहुंचते ही राजद समर्थकों ने उनकी कार को घेर लिया और उन पर पथराव किया गया.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बुर्का पहनकर आई महिलाओं की चेकिंग
दरभंगा के मध्य विद्यालय, जिरात में मतदान केंद्र संख्या 140, 141 और 142 के अंदर मतदान कर्मियों के साथ तैनात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बुर्का पहनकर आई मतदाताओं की पहचान की. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शाहिना परवीन बताया कि उन्हें मतदान केंद्र के अंदर बुर्का पहनकर आने वाली मतदाताओं की पहचान सत्यापित करने का काम सौंपा गया है और हम उनका चेहरा देखकर वेरिफाई कर रहे हैं. एक मतदाता ने कहा कि मेरी पहचान की जांच की गई और उसके बाद मैंने अपना वोट डाला. मैं इस प्रथा से सहमत हूं.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: मतदान करने आए RJD प्रत्याशी भड़के
मनेर विधानसभा क्षेत्र में RJD प्रत्याशी भाई वीरेंद्र सिंह मतदान करने पोलिंग बूथ नंबर 79 पर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे तो दारोगा ने उनसे वोटर आईडी मांग लिया. इससे प्रत्याशी भड़क गए और उन्होंने दारोगा से कहा कि आप BJP का काम करने आए हैं. आपको आईडी चेक करने का अधिकार किसने दिया? यहीं जूतम पैजार कर देंगे, यहीं आग लगा दूंगा.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: दोपहर एक बजे तक 42.31% मतदान
बिहार में पहले चरण के मतदान चल रहे हैं और दोपहर एक बजे 22 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हो चुका है, वहीं पहले चरण के 18 जिलों की बात करें तो पटना में 37.72, वैशाली में 42.60, नालंदा में 41.87, दरभंगा में 39.35, बक्सर में 41.10, सारण में 43.06, सीवान में 41.20, सहरसा में 44.20, बेगूसराय में 46.02, गोपालगंज में 46.73, समस्तीपुर में 43.03, मधेपुरा में 44.16, मुंगेर में 41.47, लखीसराय में 46.37, भोजपुर में 41.15, मुजफ्फरपुर में 45.41, खगड़िया में 42.94, शेखपुरा में 41.30 प्रतिशत मतदान हो चुका है.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मतदान किया
बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने मतदान के बाद कहा कि यह लोकतंत्र का उत्सव है. मैं सभी से अपील करता हूं कि बिहार में एक अच्छी सरकार बनाने के लिए बाहर आएं और मतदान करें. सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: उपेंद्र कुशवाहा ने मतदान किया
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मतदान के बाद कहा लोग हमारी उम्मीदों से कहीं ज्यादा संख्या में NDA को वोट दे रहे हैं. बिहारभर से हमें जो रिपोर्ट मिल रही हैं, उसके अनुसार NDA बिहार में भारी बहुमत हासिल करने जा रहा है.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: सांसद शांभवी चौधरी की वोट अपील
लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने बिहारवासियों से वोट अपील की. उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया सबसे बड़ा अधिकार है. वोट डालना बहुत जरूरी है. मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे घरों से बाहर निकलें और उन लोगों को वोट दें, जिनकी विचारधारा से वे जुड़ सकें. इस बार मतदान का प्रतिशत बहुत अच्छा रहा है. मतदान केंद्रों पर पुरुषों से ज्यादा महिलाएं दिख रही हैं और यह बदलते बिहार की तस्वीर है. महिलाएं बिहार के लिए एक मजबूत सरकार चुनेंगी.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: चिराग पासवान ने मतदान किया
केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रालोद) प्रमुख चिराग पासवान ने मतदान किया और वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि मैंने वोट देकर अपनी जिम्मेदारी पूरी की है और मैं चाहता हूं कि हर व्यक्ति अपनी पसंद की सरकार चुनने के लिए ऐसा ही करे. महागठबंधन ने बहाने ढूंढने में जितनी मेहनत की. उतनी ही अगर जनता से जुड़ने में की होती तो उन्हें इन बहानों की जरूरत ही नहीं पड़ती. महागठबंधन चुनाव हार रहा है, वे SIR को मुद्दा बना रहे हैं, अगर इतना कुछ गलत हो रहा है, तो वे अदालत क्यों नहीं जाते.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: मैथिली ठाकुर ने किया मतदान केंद्रों का दौरा
मैथिली ठाकुर अपने विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथों का दौरान करने पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं देख सकती हूं कि सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से निकलकर मतदान कर रहे हैं. अगले कुछ घंटों में यह संख्या और बढ़ जाएगी. मतदाता अपना आशीर्वाद दे रहे हैं और मुझे अभी से जीत का अहसास हो रहा है. महिलाओं के लिए बहुत काम किया है. मैंने कड़ी मेहनत की है और आज मेरी परीक्षा है. मुझे मिल रहे सभी आशीर्वादों से मैं अभिभूत हूं.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: 11 बजे तक 18 जिलों का मतदान प्रतिशत
बिहार में पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही हैं और सुबह 11 बजे तक पटना में 23.71, वैशाली में 28.67, नालंदा में 26.86, दरभंगा में 26.07, बक्सर में 28.02, सारण में 28.52, सीवान में 27.09, सहरसा में 29.68, बेगूसराय में 30.37, गोपालगंज में 30.04, समस्तीपुर में 27.92, मधेपुरा में 28.46, मुंगेर में 26.68, लखीसराय में 30.32, भोजपुर में 26.76, मुजफ्फरपुर में 29.66, खगड़िया में 28.96, शेखपुरा में 26.04 प्रतिशत मतदान हुआ.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: CM बनने को लेकर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने मतदान के बाद कहा कि सरकार किसी की भी बने, जो आम आदमी को रोजगार देगी, पलायन रोकेगी, बिहार में बदलाव लाएगी, हम उसके साथ ही रहेंगे. जनता मालिक है, जनता ही चीजें बनाती और बिगाड़ती है. जैसे हमारे पिताजी कहते थे कि अगर हमें प्रधानमंत्री बनने का मौका मिले तो हम क्यों छोड़ेंगे, वैसे ही अगर हमें मुख्यमंत्री बनने का मौका मिले तो हम क्यों छोड़ेंगे. बनेंगे या नहीं बनेंगे, यह 14 नवंबर को तय हो जाएगा, लेकिन हम इतने लोभी नहीं हैं कि हमें कुर्सी पर बैठना ही है.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: चिराग पासवान की लोगों से वोट अपील
केंद्रीय मंत्री और LJP प्रमुख चिराग पासवान ने बिहारवासियों से वोट अपील की है. उन्होंने कहा कि मैं सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं. मैं चाहता हूं कि बिहार में आज पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान हो. जब कांग्रेस मतदान में विसंगतियां या शिकायतें उठाती है तो चुनाव आयोग SIR लाता है, लेकिन आपको उससे भी समस्या है. अगर उन्हें अपने पास मौजूद जानकारी पर इतना भरोसा है तो उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के पहले चरण में मतदान किया. इस दौरान उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी, बेटा तेजस्वी यादव, बहू, बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य भी नजर आईं. वोटिंग के बाद उन्होंने ट्वीट किया कि तवे से रोटी पलटती रहनी चाहिए, नहीं तो वह जल जाएगी. 20 साल बहुत हुआ, अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: संजय कुमार झा का बड़ा बयान
बिहार में पहले चरण के मतदान पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा कहते हैं कि मुझे लगता है कि महिला मतदाता बड़ी संख्या में घर से बाहर निकलकर मतदान कर रही हैं, क्योंकि उन्हें NDA और नीतीश कुमार पर भरोसा है, इसी भरोसे की बदौलत NDA फिर सरकार बनाएगी.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का बड़ा बयान
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के लोगों से वोट अपील की है. उन्होंने कहा कि हम सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाना चाहिए. आज पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है और सभी मतदाताओं से मतदान करने और 'लोकतंत्र के महापर्व' को मनाने का आग्रह करते करता हूं. BJP प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी. नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे. तेजस्वी यादव राघोपुर से हारेंगे. तेज प्रताप बहुत अच्छे आदमी हैं, भगवान के भक्त हैं. हमारी उनको शुभकामनाएं.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: तेज प्रताप यादव ने मतदान किया
जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने भी आज पहले चरण में मतदान किया. वोटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को अपना वोट जरूर डालना चाहिए, क्योंकि हर वोट महत्वपूर्ण है. माता-पिता का आशीर्वाद विशेष स्थान रखता है और जनता के आशीर्वाद का अपना महत्व है.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: नीतीश कुमार ने मतदान किया
पटना के बख्तियारपुर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान किया. पहले चरण में वोट डालने के बाद नीतीश कुमार स्याही लगी उंगली मीडियाकर्मियों को भी दिखाया.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: पवन सिंह की लोगों से वोट अपील
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोट डालने के बाद अभिनेता, गायक और BJP नेता पवन सिंह ने कहा कि मैंने विकास के लिए वोट दिया. मैं बिहार के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपने घर से बाहर निकलें और विकास के लिए वोट करें.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: मुकेश सहनी ने परिवार संग मतदान किया
विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने पत्नी और बेटी के साथ मतदान किया. फिर उन्होंने कहा कि मेरा संदेश है कि सभी लोग अपने घर से बाहर निकलें और वोट डालें - एक बेहतर सरकार और बेहतर बिहार के लिए. लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट डाले. देश आपका है, किसी राजनेता का नहीं. जनता इस देश की मालिक है. उन्हें हर 5 साल में वोट देने का मौका मिलता है, इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग करें.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: पर्ची बांटने पर हिरासत में लिए गए 4 BJP वर्कर्स
बिहार शरीफ में मतदान के दौरान पार्टी बांटने पर पुलिस ने 4 BJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने कहा कि BJP के कार्यकर्ता वार्ड नंबर 16 में बूथ नंबर 226 और 232 के पास पर्ची बांट रहे थे, जिन्हें हिरासत में लिया गया है. BJP प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने गिरफ्तार करने वाले दरोगा पर आरोप लगाया कि वह RJD समर्थक है और जानबूझकर BJP वालों को परेशान कर रहा है.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार में 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत
बिहार में पहले चरण की वोटिंग चल रही है और सुबह 9 बजे तक पटना में 11.22, वैशाली में 14.30, नालंदा में 12.45, दरभंगा में 12.48, बक्सर में 13.28, सारण में 13.30, सीवान में 13.35, सहरसा में 15.27, बेगूसराय में 14.60, गोपालगंज में 13.97, समस्तीपुर में 12.86, मधेपुरा में 13.74, मुंगेर में 13.37, लखीसराय में 7, भोजपुर में 13.11, मुजफ्फरपुर में 13.38, खगड़िया में 14.15, शेखपुरा में 12.97 प्रतिशत वोटिंग हुई है.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: पटना में पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी
पटना के फतुहा विधानसभा क्षेत्र के हाजीपुर गांव स्थित बूथ संख्या 254 पर तैनात पीठासीन अधिकारी की तबियत बिगड़ गई है. राजेश कुमार गुप्ता (असिस्टेंट मैनेजर) चुनाव ड्यूटी कर रहे थे, जब उनकी तबियत बिगड़ी. उन्हें उपचार के लिए फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां उनका ब्लड प्रेशर चेक किया गया तो पता चला कि BP हाई है. डॉक्टर का कहना है कि अब वह खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने मतदान किया
बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर सीट से BJP उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने मतदान किया. वोट डालने के बाद उनसे पूछा गया कि अगर NDA फिर से सरकार बनाती है तो क्या वह मुख्यमंत्री होंगे तो उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी हमारे 'मुखिया' हैं और वह बने रहेंगे.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: वोट डालने के बाद मीसा भारती का बयान
वोट डालने के बाद आरजेडी नेता मीसा भारती ने कहा कि एनडीए के एक कैबिनेट मंत्री कहते हैं कि गरीबों को जेल में बंद कर दो और वोट मत डालने दो. ये जंगलराज है. मोकामा में जिस तरह हत्याएं हो रही हैं, ये जंगलराज है. युवाओं और बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे. इस बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: गृह मंत्री अमित शाह की वोट अपील
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बिहारवासियों से वोट की अपील की है. उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाताओं, विशेषकर युवाओं से मैं आपसे आज पहले चरण के मतदान में रिकॉर्ड मतदान करने का अपील करता हूं.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: खेसारी लाल यादव ने मतदान किया
भोजपुरी स्टार और RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने सारण के एक्मा बूथ पर वोट डाला. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि आपको वोट जरूर देना चाहिए, क्योंकि यही आपके बच्चों का भविष्य तय करेगा. मैंने नाश्ता नहीं किया है. मैं उठा और वोट देने आया. अगर मैं वोट नहीं दूंगा तो दूसरों को प्रेरित कैसे कर पाऊंगा? जिसे चाहो वोट दो, लेकिन यही तुम्हारे बच्चों का भविष्य तय करेगा. मेरे शब्दों से छपरा या बिहार का विकास नहीं होगा. हमें बातें नहीं करनी चाहिए, बल्कि काम करना चाहिए और इस पर चर्चा करनी चाहिए कि हम बिहार का विकास कैसे कर सकते हैं.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: राबड़ी देवी की दोनों बेटों को शुभकामनाएं
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की महिलाओं, युवाओं और सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और वोट डालें. जनता ही बदलाव लाएगी. घर से निकलकर वोट करें और अपने वोट के अधिकार को न भूलें. दोनों बेटों को मेरी शुभकामनाएं. तेज प्रताप अकेले चुनाव लड़ रहे हैं. मैं उनकी मां हूं. दोनों मेरे लिए बराबर हैं तो दोनों को शुभकामनाएं.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: तेजस्वी यादव की बहनों ने किया मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में RJD नेता रोहिणी आचार्य और RJD नेता मीसा भारती वोट डालने पहुंचीं. उन्होंने कहा कि दूर-दराज के गांवों में मजदूर रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं. यह चुनाव उनके लिए हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता रोजगार देने वाली सरकार चुनेगी और डबल इंजन वाली सरकार को उखाड़ फेंकेगी. मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि सभी को अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए वोट डालना चाहिए.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: तेजस्वी यादव ने परिवार संग मतदान किया
RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती के साथ मतदान किया. वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि बदलाव लाइए, नया बिहार बनाइए, नई सरकार बनाइए.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने वोट डाला
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने पटना के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का उत्सव है. हमें 'पहले मतदान, फिर जल-पान' का पालन करना होगा. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार फिर से बनेगी.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बुरके वाली महिलाओं की जांच करेंगी सेविकाएं
बिहार में मतदान करने के लिए बुरका पहनकर आने वाली महिलाओं की जांच के लिए आंगनबाड़ी सेविकाएं तैनात की गई हैं. अगर उन्हें किसी पर शक होगा तो वे मतदान अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों को बताएंगी.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: विजय कुमार सिन्हा की वोट अपील
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने वोट डालने के बाद कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हम भी शामिल हुए। अपने वोट से हम देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री चुनते हैं. बिहारियों को गर्व होगा और आज बिहार को बिहारियों को गाली देने वालों, अराजकता, जंगलराज और गुंडाराज लाने वालों से मुक्ति मिलेगी. हमारे नेता, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री सभी ने कहा है कि जब हम लोक आस्था का महापर्व मना रहे हैं तो सभी को सामाजिक समरसता के साथ लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होना चाहिए. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों सहानुभूति की राजनीति कर रहे हैं. उनकी अपनी पहचान नहीं है.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: विजय कुमार सिन्हा ने मतदान किया
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने मतदान किया और कहा कि बिहार में सभी को वोट डालने का मौका मिला है. मैं हर बिहारी से अपील करता हूं कि वे घरों से निकलकर बड़ी संख्या में वोट डालें. मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया है, मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद करता हूं.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: मैथिली ठाकुर ने की पूजा अर्चना
बिहार की मशहूर लोकगायिका और अलीनगर से BJP उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने दरभंगा के अलीनगर में काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और जीत का आशीर्वाद मांगा. मैथिली ठाकुर अलीनगर से BJP की सबसे छोटी उम्र की प्रत्याशी हैं. मैथिली ठाकुर कहती हैं कि मैं हर दिन की शुरुआत प्रार्थना से करती हूं. मैं हर दिन नई चीज सीख रही हूं. मैं यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही हूं कि किसी भी मतदाता को कोई परेशानी न हो.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार में पोलिंग बूथों के बाहर लंबी लाइनें
बिहार में आज पहले चरण की वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. दिन निकलते ही लोग पोलिंग बूथों पर पहुंचे और लाइनों में लग गए. मंत्रियों, सांसदों, प्रत्याशियों और विधायकों ने अपने एरिया के पोलिंग बूथ पर पहुंचकर सबसे पहले वोट डालकर मतदाताओं का उत्साह बढ़ाया.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बुजुर्गों में वोटिंग को लेकर उत्साह
बिहार में मतदान को लेकर बुजुर्गों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. तारापुर के लखनपुर में बुजुर्ग महिला मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंची, जिसकी मदद सुरक्षाकर्मी ने की. वहीं एक बुजुर्ग महिला को उसके परिजन गोद में उठाकर वैशाली के एक मतदान केंद्र पर मतदान के लिए लेकर आए.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: राहुल गांधी ने की वोट अपील
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार के वोटर्स से मतदान की अपील की. उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखी कि बिहार के मेरे युवा साथियों, मेरे Gen-Z भाइयों और बहनों, आज का दिन सिर्फ मतदान का दिन नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य की दिशा तय करने का दिन है.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: विजय कुमार सिन्हा ने की पूजा अर्चना
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की और जीत का आशीर्वाद मांगा.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: तेजस्वी यादव ने की वोट अपील
RJD उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने प्रदेशवासियों से वोट की अपील करते हुए कहा कि बिहार के सभी भाग्य विधाताओं को मेरा प्रणाम. आपके मत का प्रयोग बनाएगा बिहार की उन्नति का सुयोग. इसलिए याद रखें बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने मत का प्रयोग जरूर करें.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: RJD कैंडिडेट वीणा देवी पहुंची मंदिर
मोकामा से RJD उम्मीदवार वीणा देवी और उनके पति एवं पूर्व सांसद सूरजभान सिंह मोकामा के एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे. पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा कि हमने भगवान का आशीर्वाद ले लिया है. आज लोकतंत्र का महापर्व है. मैं बिहार के लोगों से अपील करता हूं कि आज सद्भावना का परिचय दें. पहले वोट डालें, फिर जलपान करें. वीणा देवी कहती हैं कि हमें भगवान के दर्शन हो गए. हम सभी को बिना किसी डर या झिझक के घर से बाहर निकलकर वोट देना चाहिए.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: BJP उम्मीदवार नितिन नवीन वोट डालने पहुंचे
बिहार के मंत्री और बांकीपुर से भाजपा उम्मीदवार नितिन नवीन पटना के दीघा में मिलर हाई स्कूल, बूथ संख्या 394 और 396 में अपना वोट डालने पहुंचे. मतदान के बाद नितिन नवीन ने कहा कि मैं पटना के लोगों से बस इतना कहना चाहता हूं कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और वोट डालें. मैं अपने मतदान केंद्र पर सबसे पहले वोट डालने वाला व्यक्ति था. पटना के लोगों को ज्यादा से ज्यादा वोट डालकर एक रिकॉर्ड बनाना चाहिए.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने किया मतदान
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम स्थित बूथ संख्या 73 पर मतदान किया.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: लखीसराय में गिरिराज सिंह ने मतदान किया
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लखीसराय में मतदान किया. वहीं भिखू भाई दालसानिया ने पटना के मिलर हाई स्कूल में सबसे पहले मतदान किया.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: पहले चरण की वोटिंग शुरू
बिहार में आज विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है. 45341 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं, वहीं दिन निकलते ही पोलिंग बूथों के बाहर लंबी लाइनें लग गई थीं. मतदान से पहले मॉक पोल हुआ और अब लोग वोट डाल रहे हैं.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने की वोट अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहारवासियों से वोट अपील की है. उन्होंने अपने X हैंडल पर पोस्ट में लिखा कि बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है. विधानसभा चुनाव में इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें. पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के अपने सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई. याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: पहले चरण में किस पार्टी के कितने उम्मीदवार?
पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. JDU के 57, BJP के 48, LJPR के 13, उपेंद्र कुशवाहा की RLM के 2 और जीतन राम मांझी की हम के 1 प्रत्याशी, RJD के 72, कांग्रेस के 24, CPIML के 14, VIP और CPI के 6-6, CPM के 3, आईपी गुप्ता की IPP के 2 प्रत्याशियों की सीटों पर पहले चरण में वोटिंग हो रही है.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: 18 जिलों में 45341 मतदान केंद्र
चुनाव आयोग ने आज 6 नवंबर को पहले चरण के मतदान के लिए कुल 45341 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें से 36733 पोलिंग बूथ ग्रामीण क्षेत्रों में हैं. शहरी इलाकों में 8608 पोलिंग बूथ हैं. वहीं 17 सहायक पोलिंग बूथ, 924 पिंक पोलिंग बूथ, 107 दिव्यांग पोलिंग बूथ और 320 मॉडल पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: पोलिंग बूथों पर चल रही मॉक पोलिंग
बिहार में सभी 45341 पोलिंग बूथों पर मॉक पोल जारी है. मॉक पोल में पोलिंग एजेंट के द्वारा हर उम्मीदवार के नाम और NOTA के सामने के बटन को रैंडमली 3 बार दबाया जाता है. कम से कम 50 मॉक पोल किए जाते हैं और अगर पोलिंग एजेंट नहीं है तो मतदान अधिकारी मॉक पोल करते हैं. वहीं मॉक पॉल के दौरान ईवीएम चेकिंग भी होती है. अगर बटन दबाने पर ईवीएम से बीप की आवाज नहीं आती है तो ईवीएम को बदला जाता है.
Bihar Election 1st Phase Voting LIVE: बिहार में आज पहले चरण के मतदान
बिहार में आज 121 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के मतदान होंगे, जिसके लिए 45341 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. मतदान कर्मी बूथों पर पहुंच गए हैं और पोलिंग की तैयारी भी हो गई है. पोलिंग बूथों की सुरक्षा के लिए 4.5 सुरक्षाकर्मी और सशस्त्र बल तैनात किए गए हैं. वहीं पूरे देश में 1500 से ज्यादा कंपनियां तैनात हैं.
Bihar Chunav 1st Phase Voting 2025 LIVE Updates: बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर आज पहले चरण के मतदान हो रहे हैं. 18 जिलों में 121 सीटों पर आज सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. आज बिहार के 3.75 करोड़ मतदाता 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. वहीं वोटिंग के लिए 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए 4.5 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.
तय होगी इन दिग्गजों की किस्मत
पहले चरण में 10 हॉट सीटें हैं और 2 डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत 18 मंत्रियों की साख दांव पर लगी है. वहीं आज पहले चरण के मतदान तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, अनंत सिंह, लोक गायिका मैथिली ठाकुर, भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे, भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव, मोहम्मद शाहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शाहाब समेत कई बड़े चेहरों की किस्मत का फैसला करेंगे.
इन 18 जिला में वोटिंग होगी आज
पहले चरण में आज पटना, वैशाली, नालंदा, दरभंगा, बक्सर, सारण, सीवान, सहरसा, बेगूसराय, गोपालगंज, समस्तीपुर, मधेपुरा, मुंगेर, लखीसराय, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, शेखपुरा जिलों में 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी. 104 सीटों पर सीधा और 17 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है तो आज बिहार में पहले चरण की वोटिंग से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
9 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
5 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
8 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
10 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines