Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

बिहार दिवस पर महिला थीम पर होंगे नाटक, दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित होगी विशेष कार्यशाला

बिहार दिवस को लेकर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने खास तैयारियां की हैं। विभाग की ओर से इस दिन महिला थीम पर आधारित नाटकों का मंचन करवाया जाएगा। राजधानी पटना के गांधी मैदान में विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं, ललित कला भवन में दिव्यांग बच्चों के लिए पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी।

Author
Edited By : Parmod chaudhary Updated: Mar 19, 2025 21:20
Bihar Day 2025

बिहार दिवस इस वर्ष पहले से भी अधिक भव्य तरीके से मनाया जाएगा। 22 से 26 मार्च तक चलने वाले इस पांच दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 मार्च को करेंगे। इस दौरान पटना के विभिन्न स्थलों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के कई प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। इस बार महिला थीम पर आधारित नाटकोत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

नुक्कड़ नाटकों से करेंगे जागरूक

राजधानी पटना के गांधी मैदान, श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल, रवींद्र भवन और प्रेमचंद रंगशाला जैसे प्रमुख स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 5 दिनों तक प्रेमचंद रंगशाला में महिला थीम पर आधारित 5 अलग-अलग नाटकों का मंचन किया जाएगा, जिसमें सभी मुख्य पात्र महिलाएं निभाएंगी। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटकों का भी मंचन किया जाएगा, जिनके जरिए समाज में जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

गांधी मैदान में लगेंगे विशेष स्टाल

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से गांधी मैदान में विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां विभाग की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी। वहीं, ललित कला भवन में दिव्यांग बच्चों के लिए पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पटना के विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें:‘उसे जीने का हक नहीं, फांसी पर लटका दो…’, मुस्कान रस्तोगी के माता-पिता ने क्यों की ये मांग?

इसके अलावा, पारंपरिक पटना कलम शैली की कार्यशाला भी आकर्षण का केंद्र होगी। संगीत प्रेमियों के लिए यह महोत्सव खास होने वाला है, क्योंकि इस मौके पर अभिजीत भट्टाचार्य, सलमान अली, रितिक राज, और प्रतिभा सिंह बघेल जैसे लोकप्रिय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

यह भी पढ़ें:जमीन बेचे जाने के बाद ही रेलवे की नौकरी कैसे मिली? ED ने लालू प्रसाद यादव से पूछे ये 12 सवाल

First published on: Mar 19, 2025 09:20 PM

संबंधित खबरें