हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता...', बोले जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव

Bihar Chunav 2025 Latest News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दूसरे चरण का मतदान भी खत्म हो गया है. अब सभी को 14 नवंबर का इंतजार है. इस दिन चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Live Updates

22:41 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: दशकों में पहली बार बिहार में किसी भी मतदान केंद्र पर नहीं होगा पुनर्मतदान

Bihar Chunav 2025 LIVE: दशकों में पहली बार बिहार में किसी भी मतदान केंद्र पर नहीं होगा पुनर्मतदान

21:10 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'एग्जिट पोल पर लगाई जाए रोक...'. झारखंड मंत्री इरफान अंसारी ने की चुनाव आयोग से मांग

Bihar Chunav 2025 LIVE: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा कि "मैं चुनाव आयोग से मांग करूंगा कि एग्जिट पोल पर रोक लगाए. जो दिखाए जा रहा है उससे मनोबल तोड़ा जा रहा है. 81% वोट हुआ तो मैंने वहां पर देखा कि हमें प्रचंड बहुमत मिली. लेकिन मैंने एग्जिट पोल देखा तो उसमें हम कैसे हार रहे हैं. वोट से हम जीत रहे हैं लेकिन एग्जिट पोल से हम हार रहे हैं. झारखंड में भी इसी तरह से एग्जिट पोल था. लेकिन परिणाम विपरीत आए बिहार में भी इसी तरह होगा परिणाम विपरीत आएगा और हमारी सरकार बनेगी."

18:55 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता...', बोले जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार एग्जिट पोल पर जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, "मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता। हम नहीं कह सकते कि 14 नवंबर को क्या होगा...देखते हैं क्या होता है." उन्होंने आगे कहा, "मैं महुआ सीट जीत रहा हूं. हम जश्न की तैयारी नहीं, हम काम की तैयारी करते हैं."

16:35 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'INDIA गठबंधन को रोकने के लिए बीजेपी जानबूझकर करवा रही एग्जिट पोल...', बिहार चुनाव पर बोले अखिलेश यादव

Bihar Chunav 2025 LIVE: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर कहा कि "बिहार में बदलाव के लिए जनता ने वोट दिया है और बिहार में बदलाव होने जा रहा है और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. INDIA गठबंधन को रोकने के लिए बीजेपी जानबूझकर एग्जिट पोल करवा रही है और अपने लोगों से करवा रही है. पहले SIR से बेमानी करनी की कोशिश की और अब माहौल बनाकर अधिकारियों के माध्यम से बेमानी की ये तैयारी है."

15:56 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'विपक्ष लोकसभा में भी सरकार बना रहे थे...', बोले बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि "वो (विपक्ष) लोकसभा में भी सरकार बना रहे थे और विधानसभा में भी सरकार बना रहे हैं. कुछ भी दवा कर देंगे और बिना सोचे समझे कुछ भी बयान दे देंगे. लेकिन मालिक जनता है जनता ने जो जनादेश दिया है. उसको स्वीकारना चाहिए. देर सबेर स्वीकारेंगे ही."

14:58 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'हम वहां बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे'

बिहार चुनाव2025 एग्जिट पोल पर राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता टीका राम जूली ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 'चुनाव हमारे पक्ष में नहीं हो सकते हैं लेकिन जहां तक ​​मुझे पता है, जनता वहां की सरकार से तंग आ चुकी है और हमें उम्मीद है कि हम (महागठबंधन) वहां बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे.'

13:30 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: भाजपा-एनडीए को बहुमत दिया- राजीव प्रताप रूडी

बिहार इलेक्शन में एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी का बयान आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि '23 में से 17 सर्वेक्षकों ने भाजपा-एनडीए को बहुमत दिया है. मुझे लगता है कि इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि ये चुनाव नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच और नीतीश कुमार और लालू यादव के बीच था.'

12:49 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 2010 जैसी लहर- संतोष कुमार सुमन

एग्जिट पोल पर बिहार के मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि 'एनडीए सरकार के काम को लेकर लोग उत्साहित हैं और यह वोटों में तब्दील हो गया है.'

12:33 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: भाजपा-एनडीए को परेशान कर दिया- तेजस्वी

पटना में राजद नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि 'हमने पहले कहा था कि नतीजे 14 नवंबर को आएंगे और 18 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा. यह निश्चित रूप से होने जा रहा है. हमें जो फीडबैक मिल रहा है, उसने भाजपा-एनडीए को परेशान कर दिया है.'

11:42 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'लोग बिहार में जंगल राज वापस नहीं चाहते'

एग्जिट पोल पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 'लोगों को NDA सरकार पर भरोसा है, और यह पीएम मोदी के बिहार के लिए विशेष पैकेज और विकसित बिहार के उनके विजन के कारण भी है. लोग बिहार में जंगल राज वापस नहीं चाहते हैं.'

11:09 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: तेजस्वी यादव करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

तेजस्वी यादव आज 12:15 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं.

10:56 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: भाजपा कार्यकर्ता मिलकर बना रहे लड्डू

14 नवंबर को होने वाली मतगणना होने वाली है. इसके पहले पटना में भाजपा कार्यकर्ता मिलकर लड्डू तैयार कर रहे हैं. उनका कहना है कि वे 501 किलो लड्डू तैयार कर रहे हैं.

10:46 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: सरकार हम लोग बना रहे हैं- केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दावा किया है कि जो एग्जिट पोल आया है, उससे ज्यादा हम लोगों को सीट आने वाली हैं. उन्होंने कहा कि '2 दिनों के अंदर में सब कुछ साफ हो जाएगा.'

10:19 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: एनडीए की सरकार बनेगी- नीरज कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल पर जेडीयू नेता नीरज कुमार का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि 'कोई भी एग्जिट पोल को सटीक पोल होने का दावा नहीं कर सकता, लेकिन मतदाताओं का रुझान स्पष्ट रूप से संकेत देता है कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी.'

08:00 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'महागठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही'

14 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे आने वाले हैं. इस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि 'महागठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है और जो एग्जिट पोल आ रहे हैं, वे भी मोटे तौर पर इसी ओर इशारा कर रहे हैं.'

07:58 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 'एग्जिट पोल सटीक नहीं होते'

बिहार में एग्जिट पोल पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि 'एग्जिट पोल सटीक नहीं होते. ये केवल अटकलें हैं, ये संकेत देते हैं कि क्या हो सकता है. यह सोचना सही नहीं होगा कि ये सटीक हैं.'

07:55 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: मैं एग्जिट पोल पर कुछ नहीं कहूंगी- सुप्रिया श्रीनेत

एग्जिट पोल पर सभी पार्टियों के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. इस पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि 'मैं एग्जिट पोल पर कुछ नहीं कहूंगी. नतीजे आने पर हम इस पर चर्चा करेंगे. हालांकि, बिहार सबक सिखाएगा क्योंकि उसके वोट के अधिकार के साथ छेड़छाड़ की गई है.'

07:53 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: NDA की होगी वापसी- सैयद शाहनवाज हुसैन

बिहार में एग्जिट पोल पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि 'लोगों की लंबी कतारें संकेत दे रही हैं कि एनडीए सरकार बनाएगी. एग्जिट पोल भी संकेत दे रहे हैं कि एनडीए वापसी करेगी.'

07:52 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार के मंत्री प्रेम कुमार का जीत का दावा

एग्जिट पोल पर बिहार के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा ने कहा कि 'हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है- किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के गरीब व कमजोर लोगों के लिए. आज उसका फल दिख रहा है.'

07:51 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित हुए- मृत्युंजय तिवारी

एग्जिट पोल पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि 'एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित हुए हैं और आगे भी गलत साबित होंगे. मुझे पूरा विश्वास है कि 14 नवंबर को महागठबंधन और तेजस्वी यादव भारी मतों के अंतर से जीतेंगे.'

07:05 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: इवीएम की निगरानी करें- तेजस्वी

दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के नेताओं-कार्यकर्ताओं को मतगणना तक सतर्क रहने की बात कही है. उन्होंने कहा कि 'पोलिंग बूथ से मतगणना सेंटर तक सतर्कता बरतें, क्योंकि सत्ता पक्ष और प्रशासन धांधली कर सकता है.'

06:48 (IST) 12 Nov 2025

Bihar Chunav 2025 LIVE: 1951 के बाद से सबसे ज्यादा मतदान- CEC

बिहार में 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान किया गया. इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने 1951 से अब तक हुए सभी चुनावों में सबसे ज्यादा वोटिंग की है, जो लगभग 66.9% है.

Bihar Vidhan Sabha Chunav Updates: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में कराए गए. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को किया गया. बिहार की जनता ने कौन सी पार्टी पर भरोसा जताया है, इसका फैसला 14 नवंबर को हो जाएगा. दूसरे चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आए, जिसमें NDA की सरकार को बढ़त मिलती दिख रही है. हालांकि, सटीक नतीजे तो अब 14 नवंबर को ही आएंगे. जानिए बिहार में इस बार बंपर वोटिंग की गई है. चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola