Bihar Chunav 2025 Model Code of Conduct Updates: बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मुख्य चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही राज्य में आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है. सीईसी (Chief Election Commissioner Of India) ज्ञानेश कुमार ने घोषणा करते हुए बताया कि 6 और 11 नवंबर को राज्य में 2 चरणों में वोटिंग होगी. इसके बाद को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे. आइए जानते हैं आचार संहिता के बारे में विस्तार से.
आचार संहिता (MCC) क्या है?
आचार संहिता में नियम होते हैं जिनका पालन चुनाव के समय करना आवश्यक होता है. इसमें जरूरी नियमों और दिशानिर्देशों का सेट होता है, जिन्हें राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और सरकार को चुनाव प्रक्रिया के दौरान पालन करना अनिवार्य होता है. इसे अंग्रेजी में MCC यानी मॉडल कोड ऑफ कनडक्ट कहते हैं. इसमे पार्टियों के पास अधिकार होता है कि यदि कोई विवाद होता है तो कैसे पर्यवेक्षक आयोग में शिकायत दर्ज करवा सकता है.
7 प्वाइंट्स में समझें आचार संहिता के बारे में
1.आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी तरह का कोई सार्वजनिक उद्घाटन और शिलान्यास कार्य नहीं होता है. सरकार या जनप्रतिनिधि किसी तरह क उद्घाटन को नहीं कर सकते हैं.
2.आचार संहिता के नियमों के अनुसार, कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने के बाद नए कामों की स्वीकृति सरकार द्वारा नहीं ली जाती है. राज्य सरकार किसी भी योजना का ऐलान नहीं कर सकती है.
3.आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य में सरकारी दौरे नहीं आयोजित होंगे.
4.कोड ऑफ कंडक्ट जारी होने के बाद सरकारी वाहनों पर सायरन नहीं लगाए जाएंगे. यदि किसी वाहन पर सायरन लगा है तो उसे ढक दिया जाएगा. इसके साथ ही सरकार की उपलब्धि वाले किसी भी होर्डिंस को राज्य से हटा दिया जाता है.
5.आचार संहिता लागू होने पर किसी भी प्रकार का कोई सरकारी विज्ञापन नहीं दिया जा सकेगा. प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म में दिए गए सरकारी विज्ञापनों को भी रोक दिया जाता है.
6.रिश्वत और प्रलोभन जैसे काम पर नजर रखना तथा पकड़े जाने पर सजा दी जाती है. आचार संहिता के लागू होते ही कोई भी रिश्वत देता है तो उससे अधिकारियों को बचाना होता है और ऐसा किया जाता है तो शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है.
7.आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य की सारी ताकत चुनाव आयोग के पास चली जाती है. राजनीतिक दलों और उनके उम्मीदवारों से निजी जीवन के किसी भी पहलू पर टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी जाती है. जुलूस निकालने से पहले उसकी पूरी जानकारी और अनुमति पुलिस से लेनी होती है.
ये भी पढ़ें-‘बिहार का डिप्टी CM मैं बनूंगा’, INDIA ब्लॉक में सीट बंटवारे से पहले मुकेश सहनी ने किया दावा
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
9 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
4 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines