---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार में दिव्यांगजनों की सुरक्षा पेंशन में हुआ इजाफा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जताया आभार

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सोमवार को 1 अणे मार्ग में दिव्यांगजनों ने मुलाकात कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में ढाई गुणा से अधिक बढ़ोत्तरी किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।

---खबर नीचे जारी है---

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सोमवार को 1 अणे मार्ग में दिव्यांगजनों ने मुलाकात कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में ढाई गुणा से अधिक बढ़ोत्तरी किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। मुलाकात के क्रम में सबसे पहले दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं, आप सभी बुलंद रहिए। हमलोग सम्पूर्ण बिहार के विकास और हर तबके के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। आप सभी की जो भी जरूरतें होंगी उसे पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के समर्थन में की नारेबाजी

दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में एक ही फैसले से इतनी अधिक बढ़ोत्तरी कर आपने इतिहास बदलने का काम किया है। हम सब आपके प्रति आभार प्रकट करते हैं। आपके इस फैसले से हम सभी दिव्यांगजनों का मनोबल काफी बढ़ा है, आपका यह निर्णय एक क्रांतिकारी कदम है। हम सभी आपके साथ हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में इजाफा होने से उत्साहित दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी भी की।

---खबर नीचे जारी है---

1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को फायदा

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 जून 2025 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में ढाई गुणा से अधिक इजाफा करने का निर्णय लिया। इस फैसले के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांग व्यक्तियों और विधवा महिलाओं को अब 400 रुपये की बजाय 1100 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस निर्णय से 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को फायदा मिलेगा।

मंत्री से लेकर अधिकारी तक रहे मौजूद

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, विधायक गुंजेश्वर साह, विधान पार्षद ललन सर्राफ, विधान पार्षद  संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, पूर्व सांसद अनिल हेगड़े, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव संजय कुमार गिरि, जिला परिषद् के पूर्व सदस्य जसवीर कुमार सिंह, बिहार विकलांग अधिकार मंच के राज्य सचिव राकेश कुमार सहित अन्य दिव्यांगजन उपस्थित थे।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 23, 2025 11:32 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola