बिहार में जुबानी ‘वार’; BJP प्रदेश अध्यक्ष ने लालू को कैंसर बताया, RJD का पलटवार- सम्राट चौधरी भी तो AIDS है

Samrat Chaudhary VS Lalu Prasad Yadav: सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव को बिहार के लिए कैंसर बताया तो पलटवार करते हुए RJD प्रवक्ता ने सम्राट चौधरी को एड्स बता दिया।

---विज्ञापन---

सौरव कुमार, बिहार

Samrat Chaudhary VS Lalu Prasad Yadav: बिहार में जुबानी वार काफी तीखी हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव को बिहार के लिए कैंसर बताया तो पलटवार करते हुए RJD प्रवक्ता ने सम्राट चौधरी को एड्स बता दिया। वहीं प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में राजनीति का स्तर यही है, गाली गलौज और गोली बंदूक वाले नेता को ही जमीनी नेता माना जाता है।

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बुधवार को पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बिहार में राजनीति और वाद-विवाद का स्तर यही है। बिहार में ज्यादातर लोग भी ऐसे ही व्यक्ति को नेता मानते हैं, जिसको भाषा का कोई ज्ञान न हो, विषय का ज्ञान न हो। बिहार में जो व्यक्ति शर्ट के ऊपर गंजी पहने, उसी को समाज जमीनी नेता मानता है। जो आदमी गाली-गलौज करे, बदमाशी करे, लूटमार करे, गोली बंदूक की बात करे, उसी को बिहार में मजबूत नेता लोग मानते हैं।

बिहार की राजनीति और समाज की समझ है मुझे

सीतामढ़ी के सोनबरसा के भूताही में प्रेस वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि नेताओं के कहे गए ऐसे फिजूल शब्दों पर मेरा कोई यकीन नहीं है। न ही मैं ऐसे शब्दों का प्रयोग करता हूं, न ही कोई दूसरा करता है तो मैं रिएक्ट करता हूं। मैं पदयात्रा किसी नेता पर तीखा टिप्पणी करने, किसी नेता की शिकायत करने के लिए नहीं कर रहा हूं। मुझे समाज के साथ काम करना है।

कई लोगों को लग सकता है कि इसका कोई असर नहीं पड़ेगा, मगर आप इतना मान कर चलिए कि बिहार में जितने लोगों को आप नेता मानते हैं या जो लोग राजनीति करते हैं, उससे कम राजनीति की समझ मुझे भी नहीं है। थोड़ी बहुत राजनीति की समझ मुझे है। बिहार में जो सबसे बड़ा नेता होगा, उनके नेताओं को हमने सलाह दी है तो ऐसा नहीं है कि बिहार की राजनीति और समाज की समझ मुझे नहीं है।

First published on: Oct 11, 2023 05:38 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें