Bihar BJP Spokesperson Shahnawaz Hussain Big Statement: लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में राजनीतिक पार्टियों की एक दूसरे के साथ जुबानी जंग शुरू हो गई है। फिलहाल में बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन अपने एक बयान के लिए काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लोकसभा सीट पर भाजपा का उम्मीदवार कोई भी हो, वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से डाला जाएगा। यह चुनाव मोदी जी के प्रधानमंत्री बनाने के लिए हो रहा है।
पीएम मोदी के नाम पर डलेगा वोट
दरअसल, शाहनवाज हुसैन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आज वह जो कहने जा रहे हैं वह बहुत खास है, भाजपा ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। उन्होंने कहा कि वह साफ तौर पर यह बताना चाहते हैं कि लोकसभा सीट पर भाजपा का उम्मीदवार कोई भी हो, वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से डाला जाएगा। यह चुनाव मोदी जी के प्रधानमंत्री बनाने के लिए हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि साल 2019 के चुनाव में बिहार में जिस एक लोकसभा सीट पर कसक रह गई थी, इस बार राज्य की सभी सीटों पर NDA के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे।
यह भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश के चुनाव अधिकारी का सख्त निर्देश, समय-सीमा के अंदर पूरा करें सारा काम
40 की 40 सीटों पर दर्ज NDA की जीत
शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि पिछली सरकार मुद्दों और वादों पर शत प्रतिशत खरी उतरी। वह भले ही आज विपक्ष के साथ आ रहे हों लेकिन वो टिकने वाले नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल के रिश्ते पर तंज कसते हुए कहा कि कभी अरविंद केजरीवाल ने जिन लोगों को गाली दी थी, आज वहीं लोग उनके साथ लड़ रहे हैं, यह लोग भ्रम पैदा कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में NDA 40 की 40 सीटों की जीत दर्ज कर रही है। देश में NDA इस बार 400 पार करेगी।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
1 day agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
1 day agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
1 day agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
4 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
6 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
7 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
7 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines