Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

दूल्हा शराबी, नहीं करूंगी शादी…बेगूसराय में मचा ‘बवाल’; बारातियों को बनाया बंधक

Begusarai Bride Denied for Marriage with Drunk Groom: बिहार के बेगूसराय में एक अजीबो-गरीब मामला निकल कर सामने आ रहा है। दूल्हे को नशे में धुत्त देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार किया तो परिजनों ने बारात को बंधक बना लिया। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

Author
Edited By : Sakshi Pandey Updated: Dec 11, 2024 11:46
Marriage

Begusarai Wedding Clash:(जीवेश तरुण) आए हम बराती बारात लेके, जाएंगे दुल्हन को अपने साथ लेके… ये गाना अक्सर शादियों में सुनने को मिलता है। वैसे तो शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को विदा कराके घर ले जाता है, लेकिन शराबबंदी वाले बिहार में एक अलग ही माजरा देखने को मिला है। दूल्हे के शराबी होने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और लड़की के परिजनों ने दहेज में दी गई रकम वापस मांग ली। रकम ना लौटाने पर दूल्हा समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया गया। यह मामला बेगूसराय के तेयाय थाना में काजी रसलपुर गांव का है। इस फैसले के बाद एक तरफ जहां लोग लड़की पक्ष की हिम्मत की दाद दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ बिहार की शराबबंदी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्टेज पर गिरा नशेड़ी दूल्हा

काजीरसलपुर गांव में शादी का जश्न चल रहा था। सारे रीति रिवाज पूरे किए जा रहे थे। इस दौरान दनियालपुर तेघरा से बारात काजीरसलपुर आई और लोगों ने गाजे बाजे के साथ नाच गाना शुरू कर दिया। दरवाजे लगाने की रस्म की जा रही थी, वहीं देव स्थान में दुल्हे राजा को ले जाया गया। जहां दुल्हे राजा लड़खड़ाने लगे। इसकी खबर गांव के लोगों को लगी और चर्चा होने लगी कि लड़का शराब पीकर आया है। दूल्हा शराबी निकला। बारात द्वार पर पहुंची तो घर कि महिलाएं लड़के का परिछण करने पहुंची। तभी नशे में धुत्त दूल्हे राजा स्टेज पर गिर पड़े। ऐसे में परिजनों ने नशेडी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कोर्ट से लौट रहे मुंशी का अपहरण, मारपीट कर बना दिया दूल्हा; बिहार में पकड़ौआ विवाह का वीडियो वायरल

परिजनों ने वापस मांगा उपहार

शराबबंदी वाले बिहार मे शराबी दुल्हा होने की खबर परिजन को लगी। उन्होंने अपनी लाड़ली की शादी शराबी दूल्हे से करने से मना कर दिया। वहीं लोगों ने बारात को बंधक बना कर रखा। यह ड्रामा रातभर चला। परिजनों ने दूल्हे और दूल्हे के पिता से उपहार के रूप मे दिए रुपए की मांग की और शराबी दूल्हे को परिजन के साथ बंधक बना लिया। लड़की के पिता ने बेटी की शादी के लिए महाजन से कर्ज लिया था। ऐसे में परिजने शादी की रकम लौटाने पर डटे रहे और पैसा वापस न करने पर सभी को बंधक बना लिया।

---विज्ञापन---

दूल्हे ने दी सफाई

मामला बढ़ता देखकर दूल्हे के परिवार वालों ने इस पर सफाई देना शुरू कर दिया। दूल्हे के घर वालों का कहना है कि उन्हें नहीं पता दूल्हे ने कैसे नशा कर लिया। वहीं दूल्हे ने सफाई देते हुए कहा कि उसके दोस्तों ने नशे की गोली खिला दी थी, जिससे उसे नशा हो गया। हालांकि लड़की पक्ष ने सारी सफाईयों को नजरअंदाज करते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया। लड़की वालों का कहना था कि दहेज का पैसा लौटाकर बारात वापस ले जाओ।

यह भी पढ़ें- BJP नेता के 35 लाख लेकर लुटेरी दुल्हन फरार, बंगाल में की तीसरी शादी; पहले भी कर चुकी कांड… जानें मामला

First published on: Dec 11, 2024 11:46 AM

संबंधित खबरें