हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार पुलिस का बड़ा ऐलान: अगर थाना या लाइन में 50 किलोवॉट से ज्यादा खपत, तो होगी यह व्यवस्था

Bihar ADG Press conference: बिजली खपत को कम करने के लिए बिहार पुलिस नया प्रयोग करने जा रही है। अब बिहार के किसी थाने या पुलिस लाइन में 50 किलोवॉट से ज्यादा की बिजली खपत होगी, उनको चिन्हित किया जाएगा और वहां सोलर प्लांट लगाया जाएगा।

विज्ञापन
एडीजी सुधांशु कुमार

Bihar ADG Press conference: बिहार पुलिस ने पुलिस स्टेशनों पर बिजली खपत को लेकर नया निर्णय लिया है। अब जिन थानों या पुलिस लाइनों में 50 किलोवॉट से अधिक की बिजली खपत हो रही है, वहां सौर ऊर्जा प्लांट लगेंगे। ऐसे भवनों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद ऐसे भवनों में सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जाएंगे। इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को एडीजी (आधुनिकीकरण, एआरबी एवं ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने प्रेस वार्ता में दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2007-08 से अब तक 1 हजार 14 थाने नए भवन बनाने के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें अब तक 737 थानों के भवन बनकर तैयार हो गए हैं। जबकि, 277 का निर्माण कार्य जारी है।

80 पुलिस थानों के लिए ढूंढ रहे जगह

एडीजी सुधांशु कुमार ने कहा कि इस साल 17 थानों के लिए नये भवन बनाना स्वीकार किया गया है। इस साल अब तक 37 थानों का निर्माण पूरा हो गया है। राज्य में 80 पुलिस थाने ऐसे भी हैं, जिनके पास खुद की कोई जमीन या भवन नहीं है। इनके लिए जमीन खोजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 34 थानों के लिए चिन्हित स्थानों पर किसी न किसी तरह का विवाद है, इस वजह से यहां निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा, 545 थाना ऐसे हैं जिनमें महिलाओं के लिए 5 से 20 आवास क्षमता वाले बैरक भी बनाए गए हैं। 25 पुलिस केंद्र में 100 से 500 क्षमता वाले महिला बैरकों का निर्माण कराया जा रहा है।

सभी जगह महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था

एडीजी कुमार ने कहा कि अब जितने भी नए थाना और पुलिस लाइन के भवन बन रहे हैं। सभी में महिला कर्मियों के लिए अलग बैरक और शौचालय बनाए जा रहे हैं। अब तक 678 थानों में 5 सीट वाले टॉयलेट का निर्माण कर लिया गया है। 257 में दो सीट वाले शौचालयों का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन

अलग होंगे साइबर और यातायात थाना

जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के सभी जिलों में गठित 43 साइबर थानों और 43 यातायात थानों के लिए भी नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। 28 नए यातायात थानों के भवन स्वीकृत कर दिए गए हैं, जिनका निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। सभी थानों का निर्माण तीन तरह के स्वीकृत मॉडल ए, बी और सी के आधार पर ही निर्माण कराया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola