बिहार के बेगूसराय से एक बुरी खबर सामने आ रही है। शादी से लौट रही स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई है। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना आज यानी रविवार की सुबह 3:50 मिनट की है। हादसे की वजह ड्राइवर की लापरवाही को बताया जा रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
खबरों की मानें तो गाड़ी में सभी बाराती सवार थे। सभी किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे और देर रात वापस लौट रहे थे। पुलिस का कहना है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी। तभी ड्राइवर को झपकी आई और गाड़ी डिवाइडर से जाकर टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें- बिहार में यलो अलर्ट जारी, मेघ गर्जन, बारिश और हवाओं से बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
पुलिस ने क्या कहा?
बेगूसराय के SDPO सुबोध कुमार ने घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पहाड़पुर के अभिषेक कुमार की शादी थी। सभी शादी में शिरकत करने के लिए न्यू जाफर नगर वंशवीर के पास गए थे। सभी देर रात को वापस लौट रहे थे, तभी स्कॉर्पियो सवार ड्राइवर ने तेजी और लापरवाही के कारण डिवाइडर में टक्कर मार दी। इससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और 4 लोगों की मौत हो गई।
मृतकों और घायलों के नाम
पुलिस के अनुसार मृतकों में सौरव कुमार उर्फ बौना, कृष्ण कुमार, अंकित कुमार और अभिषेक कुमार का नाम शामिल है। यह सभी पहाड़गंज वार्ड नंबर 27 के निवासी थे। अन्य 5 लोग जख्मी हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घायलों में काशी कुमार, सुजीत कुमार, गोलू कुमार, निरंजन कुमार और सत्यम कुमार का नाम मौजूद है। यह लोग अभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
ड्राइवर की लगी आंख
पुलिस का कहना है कि यह हादसा सुबह 3:50 बजे का है। पूछताछ में पता चला कि यह सभी लोग बारात में शामिल होने के बाद रात को तकरीबन 2 बजे वहां से वापस लौटे थे। बेगूसराय में ड्राइवर को नींद आ गई और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
यह भी पढ़ें- Video: बिहार में क्या है वोट का जातीय समीकरण? आगामी चुनाव पर कैसे होगा असर
संबंधित खबरें
लड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
9 hrs ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
11 hrs agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
12 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
1 day agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
1 day agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
1 day agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
5 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
5 days agoचप्पल से पीटा, दी गालियां… अब बिहार के बांका में लड़की से बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 6 के खिलाफ FIR
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines