Live Updates
Baruraj Election Result 2025 LIVE Updates: बरूराज से BJP के अरुण कुमार सिंह जीते
बरूराज विधानसभा सीट से BJP के अरुण कुमार सिंह को चुनावी मतगणना में स्पष्ट बहुमत मिली है।
अरुण कुमार सिंह (BJP) – 96,663
राकेश कुमार (VIP) – 67,629
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, BJP के अरुण कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी VIP के राकेश कुमार को 29,034 वोटों से हराया।
Baruraj Election Result 2025 LIVE Updates: बरूराज से BJP के अरुण कुमार सिंह स्पष्ट बहुमत की ओर
बरूराज विधानसभा सीट से BJP के अरुण कुमार सिंह चुनावी मतगणना में स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।
अरुण कुमार सिंह (BJP) - 76,967
राकेश कुमार (VIP) - 55,075
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, BJP के अरुण कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी VIP के राकेश कुमार से 21,892 वोटों से आगे हैं।
Baruraj Election Result 2025 LIVE Updates: बरूराज से BJP के अरुण कुमार सिंह को भारी बढ़त
बरूराज से मतगणना के ताजा रुझान...BJP के अरुण कुमार सिंह को भारी बढ़त
अरुण कुमार सिंह (BJP) - 36,008 - ये भारी मतों से लीड कर रहे हैं।
राकेश कुमार (VIP) - 23,558
हीरालाल खरिया (Jan Suraj) - 10,533
अवधेश कुमार गुप्ता (निर्दलीय) - 2,011
Baruraj Election Result 2025 LIVE Updates: बरूराज से अभी BJP के अरुण कुमार सिंह आगे
बरूराज विधानसभा से अभी भी BJP के अरुण कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, दूसरे नंबर VIP के राकेश कुमार और तीसरे नंबर BSP के हीरालाल खरिया हैं।
Baruraj Election Result 2025 LIVE Updates: बरूराज से अभी VIP आगे
बरूराज में वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक, अभी VIP के राकेश कुमार आगे चल रहे हैं।
Baruraj Election Result 2025 LIVE Updates: बरूराज विधानसभा सीट की मतगणना शुरू
Baruraj Election Result 2025 LIVE Updates: बरूराज विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। थोड़ी ही देर में रुझान और नतीजे सामने आने लगेंगे।
Baruraj Election Result 2025: बिहार की बरूराज विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला हो चुका है. चुनाव आयोग के द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. इस सीट पर सीधा मुकाबला BJP के अरुण कुमार सिंह और VIP के राकेश कुमार के बीच रहा. मतगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, अरुण कुमार सिंह ने राकेश कुमार को 29,034 वोटों से हराया. आपको बता दें कि यहां पर चुनाव पहले चरण में 6 नवंबर को हुई थी, जिसकी आज 14 नवंबर को 8 बजे मतगणना शुरू हुई. बिहार की 243 में से बरूराज विधानसभा का सीट क्रमांक 96 है, जो मुजफ्फरपुर जिले के अंतर्गत आती है.
बरूराज विधानसभा सीट से उम्मीदवार
साल 2025 के चुनाव में बरूराज विधानसभा सीट से 3 पार्टी के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बताया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस विधानसभा सीट से अरुण कुमार सिंह पर फिर भरोसा जताया है. वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने राकेश कुमार को इस सीट से खड़ा किया है. जबकि, इन दोनों पार्टी के उम्मीदवारों को जन सुराज पार्टी (JSP) के हीरालाल खरिया से तगड़ी टक्कर मिल रही है. इस साल यहां से 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था, जिसमें से 12 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में डटे हैं.
बरूराज विधानसभा सीट पर 2020 के चुनाव के आंकड़े
साल 2020 के चुनाव में बरूराज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अरुण कुमार सिंह भारी मतों से विजयी रहे थे. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कैंडीडेट नंद कुमार राय को हराया था. अरुण कुमार सिंह को कुल 49.47% वोट और नंद कुमार राय को 24.76% वोट मिले थे. अरुण कुमार सिंह ने नंद कुमार राय को 6,326 वोट के अंतर से पीछे छोड़ा था. वहीं, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के हीरालाल खरिया ने 22,650 वोट पाया था, जो कुल मतदान का मात्र 12.82%था.
| पार्टी | उम्मीदवार | प्राप्त वोट |
| भारतीय जनता पार्टी | अरुण कुमार सिंह | 87,407 |
| राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | नंद कुमार राय | 43,753 |
बरूराज विधानसभा सीट पर 2015 के चुनावी आंकड़े
साल 2015 के चुनाव में बरूराज से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नंद कुमार राय ने जीत हासिल किया था. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अरुण कुमार सिंह को परास्त किया था. जहां तक वोटों की बात है तो नंद कुमार राय को 44% मत मिले थे और अरुण कुमार सिंह को 40% मत प्राप्त हुए थे. जहां तक इन दोनों में हार और जीत में अंतर की बात है, यह अंतर 4,909 वोट का था. वहीं, 4% वोट पाकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के उम्मीदवार नजमूल होदा तीसरे स्थान पर रहे थे.
| पार्टी | उम्मीदवार | प्राप्त वोट |
| राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | नंद कुमार राय | 68,011 |
| भारतीय जनता पार्टी (BJP) | अरुण कुमार सिंह | 63,102 |
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
1 day agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
3 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
3 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
3 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
7 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines