हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bahadurganj Election Result 2025: बहादुरगंज सीट पर AIMIM का कब्जा, तौसीफ आलम ने कांग्रेस के मसवर आलम को हराया

Bahadurganj Election Result 2025 LIVE: बिहार की बहादुरगंज विधानसभा सीट का फैसला हो चुका है. AIMIM के मो. तौसीफ आलम ने भारी जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के मसवर आलम को हरा दिया है.

विज्ञापन
Bahadurganj Election Result 2025

Live Updates

14:48 (IST) 14 Nov 2025

Bahadurganj Election Result 2025 LIVE: बहादुरगंज से AIMIM के तौसीफ आलम आगे

बिहार की बहादुरगंज विधानसभा सीट पर एलजेपी के मो. कालीमुद्दीन आगे चल रहे थे. लेकिन, अब AIMIM के तौसीफ आलम आगे हो गए हैं. वह 2613 वोटों से आगे चल रहे हैं. एलजेपी के मो. कालीमुद्दीन अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

12:51 (IST) 14 Nov 2025

Bahadurganj Election Result 2025 LIVE: AIMIM के तौसीफ आलम से पीछे हुए INC के मसवर आलम

बिहार की बहादुरगंज विधानसभा सीट पर एलजेपी के मो. कालीमुद्दीन आगे चल रहे हैं. वहीं दूसरे नंबर पर INC के मसवर आलम थे, जो अब खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए हैं. दूसरे नंबर पर AIMIM के तौसीफ आलम ने जगह बनाई है.

10:11 (IST) 14 Nov 2025

Bahadurganj Election Result 2025 LIVE: बहादुरगंज सीट पर LJP के मो. कालीमुद्दीन ने बनाई बढ़त

बहादुरगंज विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में LJP के मो. कालीमुद्दीन ने बढ़त बनाई है. वह आगे चल रहे हैं और INC मसवर पीछे चल रहे हैं. इस सीट पर 26 राउंड में वोटों की गिनती की जाएगी.

08:52 (IST) 14 Nov 2025

Bahadurganj Election Result 2025 LIVE: बहादुरगंज विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे

2020 में यहां से जीतने वाली एआईएमआईएम ने मोहम्मद तौसीफ आलम को अपना उम्मीदवार बनाया है. 2020 में तौसीफ कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थे. उस चुनाव में तौसीफ तीसरे नंबर पर रहे थे. तौसीफ 2005 से 2020 के बीच लगातार चार बार यहां से विधायक रह चुके हैं.

08:51 (IST) 14 Nov 2025

Bahadurganj Election Result 2025 LIVE: बहादुरगंज सीट पर मतों की गिनती शुरू

बिहार की बहादुरगंज विधानसभा सीट से अगला विधायक कौन होगा, इसका फैसला आज हो जाएगा. बिहार की सभी सीटों पर 14 नवंबर यानी आज मतगणना हो रही है. इस सीट पर बहादुरगंज सीट पर INC के मो. मासावर आलम और LJP के मो. कालीमुद्दीन के बीच टक्कर है.

Bahadurganj Election Result 2025: बिहार की बहादुरगंज विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे सामने आ चुके हैं. इस सीट पर AIMIM का कब्जा हुआ है. शुरुआती रुझानों में बहादुरगंज सीट पर LJP के मो. कालीमुद्दीन ने बढ़त बनाई थी. लेकिन, अंत में ये सीट एआईएमआईएम के खाते में चली गई. इस सीट से मो. तौसीफ आलम ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है. आपको बता दें कि उन्होंने दूसरी बार इस पर जीत हासिल की है. इससे पहले 2015 उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. 2020 में हार के बाद वह AIMIM में चले गए थे.

आपको बता दें कि बिहार चुनाव 2025 के लिए मो. तौसीफ आलम AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्हें भारी बहुमत मिली. उन्हें 87315 वोट मिले. उनका मुकाबला कांग्रेस के मसवर आलम से था, जिसे 58589 वोट मिले थे. इनके बीच 28726 वोटों का अंतर रहा था.

प्रत्याशीपार्टीवोट
मो. तौसीफ आलमAIMIM87315 वोट
मसवर आलमINC58589 वोट

यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे

विज्ञापन

इस बार कौन-कौन मैदान में?

2020 में यहां से जीतने वाली एआईएमआईएम ने मोहम्मद तौसीफ आलम को अपना उम्मीदवार बनाया था. 2020 में तौसीफ कांग्रेस के टिकट पर मैदान में थे. उस चुनाव में तौसीफ तीसरे नंबर पर रहे थे. तौसीफ 2005 से 2020 के बीच लगातार चार बार यहां से विधायक रह चुके हैं. कांग्रेस ने इस बार मोहम्मद मसवर आलम को अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं, एनडीए की ओर से LJP (R) के मोहम्मद कलीमुद्दीन मैदान में थे. प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने यहां वरुण कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया था.

यहां पढ़ें: ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates

विज्ञापन

2015 के चुनाव में किसे मिली थी जीत?

क्रमांकउम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले थे वोट
1-एम.डी. तौसीफ आलमINC53,533
2-अवध बिहारी सिंहBJP39,591
3-मो. मसवर आलमJAP(L)33,638

2020 के चुनाव में किसे मिली थी जीत?

क्रमांकउम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने मिले थे वोट
1-मोहम्मद अंजार नईमीAIMIM85,855
2-लखन लाल पंडितVIP40,640
3-मोहम्मद तौसीफ आलमINC30,204

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

 

 

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola