Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की चुनाव तारीखों की घोषणा हो चुकी है। देशभर में सियासी पारा बढ़ा हुआ है। बिहार में जहां एनडीए ने सीट बंटवारा कर लिया है तो वहीं महागठबंधन में अभी सीट शेयरिंग को लेकर कुछ सीटों पर पेंच फंसा है। शुक्रवार को महागठबंधन ने बेगूसराय लोकसभा सीट को सीपीआई के खाते में दे दिया। बता दें पहले इस सीट से कांग्रेस के कन्हैया कुमार टिकट मांग रहे थे।
अवधेश कुमार राय को टिकट
बेगूसराय लोकसभा सीट से CPI ने कॉमरेड अवधेश कुमार राय को अपना उम्मीदवार चुना है। सीपीआई नेता डी राजा ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। बता दें इससे पहले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बेगूसराय सीट पर अपना दावा ठोक रहे थे। साल 2019 में कन्हैया कुमार इस सीट से सीपीआई की टिकट से चुनाव लड़ चुके हैं, उस समय उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।
अवधेश राय CPI के जिला सचिव और तीन बार के विधायक
अवधेश कुमार राय CPI के जिला सचिव हैं। जानकारी के अनुसार बेगूसराय की राजनीति में अवधेश राय का कद काफी बढ़ा है। वह बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र की बछवाड़ा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे हैं। 2020 में वह भाजपा के सुरेंद्र महतो से चुनाव हार गए थे। जानकारी के अनुसार बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में कुल सात विधानसभा सीट हैं। जिनमें सीपीआई, बीजेपी और आरजेडी के पास दो-दो सीटें हैं और एक सीट जेडीयू के पास है।
लगा अटकलों पर विराम
जानकारी के अनुसार इंडिया महागठबंधन में बेगूसराय लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच पेंच फंसा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस यहां से कन्हैया कुमार को अपना प्रत्याशी बनाना चाहती थी। उधर, आरजेडी भी इस सीट पर अपनी दावा ठोक रही थी। अब इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है
बेगूसराय सीट का समीकरण
बता दें कि साल 2019 में बेगूसराय से बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह लोकसभा चुनाव जीते थे। इतना ही नहीं लगातार दो लोकसभा चुनाव से यह सीट बीजेपी के खाते में जा रही है। 2014 में इस सीट से बीजेपी के डॉ. भोला सिंह चुनावी दंगल में अपनी जीत दर्ज करवा चुके हैं।
इनपुट- अमिताभ ओझा
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
11 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
1 day agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
2 days agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
3 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
3 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines