गणेश प्रसाद, औरंगाबाद: बिहार के अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में केंद्रीय बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन से मांद में छिपे माओवादियों ने पोस्टरबाजी कर एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। माओवादियों ने औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में सरब बिगहा गांव में युवा नेता जदयू के देव प्रखंड अध्यक्ष के घर के पास उनके नाम से धमकी भरे पर्चें फेंके है, जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
खेती करने को लेकर हुई थी मारपीट
इस पर्चेबाजी की घटना के बाद से इलाके में एक बार फिर से माओवादियों का खौफ नजर आ रहा है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची देव थाना की पुलिस ने पर्चे को बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले को लेकर पीड़ित युवा जदयू के देव प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ रूपेश चौधरी ने बताया कि वह बटाई पर खेती करते हैं। दो साल पहले बटाई पर खेती नहीं करने को लेकर मारपीट की गई थी। इसके बाद पांच दिन पहले भी मेरे बेटे के साथ मारपीट की गई। वहीं, सोमवार की सुबह धान नहीं काटे जाने को लेकर माओवादियों द्वारा पर्चे फेंककर उनके पूरे परिवार को जान मारने की धमकी दी गई है।
यह भी पढ़ें- देश के इस राज्य में लगता है भूतों का मेला, जानिए पूर्णिमा की रात क्या करते हैं तांत्रिक-ओझा
ट्रैक्टर को फूंकने व घर को उड़ा देने की धमकी
रूपेश ने बताया कि पर्चा उनके घर के पास ट्रैक्टर पर फेंका हुआ मिला है। पर्चे में धान काटने को लेकर मना किया गया है। साथ ही ट्रैक्टर को फूंकने तथा घर को उड़ा देने की भी धमकी दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि पर्चेबाजी के बाद उनका पूरा परिवार दहशत में है। घटना को लेकर देव थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला खेती-बटाईदारी के विवाद का प्रतीत होता है। जदयू नेता का अपने गोतिया परिवार के साथ पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर पूर्व में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई है। पर्चेबाजी का मामला भी इसी विवाद से जुड़ा हुआ लगता है।
प्रसाद ने बताया कि संभवतः इसी विवाद में माओवादियों के नाम से पर्चेबाजी की गई है। वहीं, मामले में अभी जदयू नेता की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर इसके आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस नक्सलियों द्वारा पर्चेबाजी किए जाने के एंगल से भी मामले की गहराई से छानबीन में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines