हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aurangabad Election Result 2025 Live: BJP के त्रिविक्रम नारायण सिंह ने पलटा पासा, कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह को 6 हजार से ज्यादा मतों से हराया

Aurangabad Election Result 2025 Live Updates: औरंगाबाद विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं और BJP के उम्मीदवार त्रिविक्रम नारायण सिंह ने बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह को हरा दिया है. त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कुल 87200 वोट हासिल कर जीत दर्ज की.

विज्ञापन
औरंगाबाद विधानसभा चुनाव नतीजे

Live Updates

21:47 (IST) 14 Nov 2025

Aurangabad Election Result 2025 Live: BJP के त्रिविक्रम नारायण सिंह ने पलटा पासा

औरंगाबाद विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं और इस बार भारतीय जनता दल के त्रिविक्रम नारायण सिंह ने बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह को हरा दिया है. यह सीट कांग्रेस का गढ़ माना जाता है और यहां से आनंद शंकर सिंह ने पिछली दो चुनावों में जीत दर्ज की थी. लेकिन इस बार BJP के त्रिविक्रम नारायण सिंह ने पासा पलट दिया और 6794 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. त्रिविक्रम को कुल 87200 वोट मिले, जबकि आनंद शंकर को 80406 वोट मिले.

14:16 (IST) 14 Nov 2025

Aurangabad Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 के शरुआती रुझान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. एनडीए लगभग 200 सीटों पर जीतती नजर आ रही है, जबकि महागठबंधन करीब 40 पर सिमटी दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्जकर ली है. केसरिया सीट शालिनी मिश्रा ने शानदार जीत हासिल की है.

11:08 (IST) 14 Nov 2025

Aurangabad Election Result 2025 Live: BJP के त्रिविक्रम सिंह आगे

औरंगाबाद में वोटों की गिनती जारी है और पिछले दो बार के विधायक कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह की हालत खराब लग रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, BJP के त्रिविक्रम सिंह आनंद शंकर सिंह से आगे चल रहे हैं.

09:57 (IST) 14 Nov 2025

Aurangabad Election Result 2025 Live: पिछली बार किसने मारी थी बाजी?

2020 के चुनाव में औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह ने बाजी मारी थी. उन्हें कुल 70,018 मत प्राप्त हुए थे. उन्होंने रामधर सिंह को मात दी थी.

09:17 (IST) 14 Nov 2025

Aurangabad Election Result 2025 Live: वोटों की गिनती जारी

बिहार के सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने किस गठबंधन की सरकार को चुना है.

09:16 (IST) 14 Nov 2025

Aurangabad Election Result 2025 Live: वोटों की गिनती जारी

बिहार के सभी 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने किस गठबंधन की सरकार को चुना है.

08:31 (IST) 14 Nov 2025

Aurangabad Election Result 2025 Live: जीत की हैट्रिक लगाएंगे आनंद कुमार सिंह?

औरंगाबाद विधानसभा सीट पर BJP के त्रिविक्रम नारायण सिंह और कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह के बीच सीधी टक्कर की उम्मीद है. आनंद शंकर सिंह ने 2015 और 2020 में लगातार दो बार जीत हासिल की थी. अब देखना होगा कि क्या वो जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब होते हैं या नहीं?

Aurangabad Election Result 2025 Live Updates: बिहार की औरंगाबाद विधानसभा सीट के नतीजे सामने आ गए हैं और इस बार राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह को करारी शिकस्त दी है. यह सीट लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है और आनंद शंकर सिंह ने पिछली दो बार यहां जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार जनता ने अपनी पसंद बदलते हुए BJP के त्रिविक्रम नारायण सिंह को समर्थन दिया. उन्हें कुल 87,200 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आनंद शंकर सिंह को 80,406 वोट ही मिल सके. दोनों के बीच मतों का अंतर 6,794 वोटों का रहा.

औरंगाबाद विधानसभा सीट के उम्मीदवार

औरंगाबाद विधानसभा सीट पर BJP के त्रिविक्रम नारायण सिंह और कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली. आनंद शंकर का औरंगाबाद विधानसभा में दबदबा रहा था, लेकिन इसा बार त्रिविक्रम सिंह ने बाजी मार ली. इस सीट के लिए बहुजन समाज पार्टी से शक्ति कुमार मिश्रा और जन सुराज पार्टी से नन्द किशोर यादव भी खड़े हुए थे.

औरंगाबाद विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम

उम्मीदवार का नामपार्टीप्राप्त वोटस्थितिजीत का अंतर
त्रिविक्रम नारायण सिंहभारतीय जनता पार्टी (BJP)87,200विजेता6,794 वोट
आनंद शंकर सिंहकांग्रेस (INC)80,406उप-विजेता—

यहां पढे़ं सभी 243 सीटों के नतीजे…

विज्ञापन

पिछले दो विधानसभा चुनाव के आंकड़े

सालविजेता पार्टीविजेता प्रत्याशीविजेता के वोटप्रमुख प्रतिद्वंदी पार्टीप्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी
2015भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)आनंद शंकर सिंह 63,637BJPरामधर सिंह
2020भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)आनंद शंकर सिंह70,018BJPरामधर सिंह

औरंगाबाद विधानसभा सीट से 2015 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह ने जीत हासिल की थी. उन्हें चुनाव में कुल 63,637 वोट मिले थे. BJP के रामधर सिंह को 45,239 वोट मिल पाए थे. 2020 में भी औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह का ही पलड़ा भारी रहा था और उन्हें कुल 70,018 मत प्राप्त हुए थे. उन्होंने 2020 के चुनाव में भी रामधर सिंह को मात दी थी. इस बार का चुनाव रोचक रहने वाला है और आनंद शंकर जीत की हैट्रिक लगाने के लक्ष्य से उतरे हैं. हालांकि, BJP द्वारा उन्हें कड़ी टक्कर मिलने की पूरी उम्मीद है और पासा पलट भी सकता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola