---विज्ञापन---

बिहार में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के लेट पहुंचने पर बेकाबू हुई भीड़, बचाने में घायल हुआ पुलिसकर्मी

Bhojpuri Actress Akshara Singh News: औरंगाबाद के दाउदनगर में एक शोरूम का उद्घाटन करने गईं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के फैंस बेकाबू हो गए और धक्का-मुक्री की स्थिति बन गई।

---विज्ञापन---

Bhojpuri Actress Akshara Singh News  : बिहार के औरंगाबाद में स्थित दाउदनगर में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के फैन बेकाबू हो गए। इस दौरान अक्षरा सिंह बाल-बाल बची हैं। घटना के दौरान उन्हें बचाने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है।

अक्षरा दाउदनगर में एक शोरूम का उद्घाटन करने बुधवार को दोपहर में आने वाली थीं। लेकिन कोहरे के कारण फ्लाइट लेट होने से वह दोपहर के बाद शाम को पहुंच पाईं। एक तो अक्षरा के फैंस उसके लेट से आने से नाराज थे। वहीं उनके आने के बाद उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।

---विज्ञापन---

पुलिसकर्मी का फूटा सिर

इस दौरान भीड़ काफी बढ़ जाने से धक्का-मुक्की होने लगी। भीड़ एक तरह से बेकाबू और अनियंत्रित सी हो गई। इसी दौरान कुछ फैंस को चोट भी लग गई। इसी दौरान धक्का मुक्की में कुछ ज्यादा चोट खाए लोगो ने रोड़ेबाजी कर दी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने अक्षरा को सुरक्षित रखा।

वहीं अक्षरा को बचाने के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। उसका सिर फूट गया। घायल पुलिसकर्मी का दाउदनगर के सरकारी अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। इस बीच मौके पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी मची, जिसे पुलिस ने संभाल लिया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘मैं अटल हूं’ में पंकज त्रिपाठी ने क्यों नहीं की वाजपेयी की नकल?

ये भी पढ़ें: बिना परमिशन परफॉर्म नहीं कर पाएंगे बोहेमिया, रैपर पर प्रतिबंध

---विज्ञापन---

First published on: Jan 17, 2024 09:37 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola