नीतीश कुमार को RJD का खुला ऑफर, UCC का विरोध कर NDA छोड़ें और महागठबंधन में आएं

Nish Kumar RJD Offer: बिहार के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी छोड़ महागठबंधन में लौटने का न्योता देकर बिहार में सियासी हलचल तेज कर दी है. जेडीयू और बीजेपी ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए एनडीए को पूरी तरह एकजुट बताया है. वहीं कांग्रेस ने भी RJD के इस बयान से किनारा करते हुए कहा कि अब महागठबंधन को JDU की कोई जरूरत नहीं है. पढ़ें, पटना से सौरभ कुमार की रिपोर्ट

Nitish Kumar, RJD Mahagathbandhan offer, UCC Bihar politics, Bhai Virendra statement, JDU NDA alliance

बिहार के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी छोड़ महागठबंधन में लौटने का न्योता देकर बिहार में सियासी हलचल तेज कर दी है. Photo: News24

Nish Kumar RJD Offer: समान नागरिक संहिता (UCC) के मुद्दे पर बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी तूफान आ गया है. RJD ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला ऑफर देते हुए कहा है कि वे केंद्र सरकार के UCC का विरोध करें, NDA का साथ छोड़ें और महागठबंधन में वापस लौट आएं. आरजेडी के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र के इस बयान के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गईं कि क्या नीतीश कुमार फिर कोई नया कदम उठा सकते हैं? हालांकि, जनता दल यूनाइटेड (JDU) और BJP दोनों ने इन कयासों पर तुरंत विराम लगा दिया.

विज्ञापन

जेडीयू का दो टूक जवाब: बेतुका है बयान

RJD के इस प्रस्ताव पर जेडीयू ने सख्त रुख अपनाया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने RJD के इस ऑफर को पूरी तरह बेतुका करार दिया. उन्होंने साफ कहा कि एनडीए में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है और गठबंधन पूरी तरह एकजुट है. वहीं, JDU के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने भी स्पष्ट किया कि पार्टी अपने मौजूदा एनडीए गठबंधन में पूरी मजबूती के साथ खड़ी है और पाला बदलने की चर्चाओं में कोई दम नहीं है.

विज्ञापन

BJP बोली- नीतीश को दो बार धोखा मिला

इधर, BJP ने भी साफ किया कि NDA का यह गठबंधन अटूट है. बीजेपी प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि UCC को लेकर जेडीयू के शीर्ष नेताओं के साथ लगातार बातचीत चल रही है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने RJD को पहले भी दो बार मौका दिया, लेकिन दोनों बार उन्हें धोखा ही मिला. अब नीतीश कुमार कभी भी RJD या महागठबंधन का रुख नहीं करेंगे.

विज्ञापन

कांग्रेस ने भी बनाई दूरी

दिलचस्प बात यह है कि RJD के इस प्रस्ताव से खुद महागठबंधन का हिस्सा कांग्रेस भी सहमत नहीं दिख रही है. कांग्रेस प्रवक्ता आसित नाथ तिवारी ने साफ किया कि अब ऐसी किसी कवायद का कोई समय नहीं है और महागठबंधन को JDU की बिल्कुल जरूरत नहीं है. कुल मिलाकर, UCC के बहाने RJD ने पासा जरूर फेंका, लेकिन JDU के इनकार और कांग्रेस की बेरुखी ने इस सियासी शिगूफे की हवा निकाल दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ